नादौन के डॉ. शम्मी बने पीएचडी सुपरवाइज़र
नादौन के डॉ. शम्मी कुमार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने पीएचडी सुपरवाइज़र सूची में शामिल किया। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के लिए गर्व और युवाओं के लिए प्रेरणा है।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो । नादौन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला द्वारा जारी पीएचडी सुपरवाइज़र सूची में सराय धनेटा निवासी एवं सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन के भौतिकी सहायक प्रोफेसर डॉ. शम्मी कुमार का नाम शामिल किया गया है। उन्होंने अपने शोध कार्य के माध्यम से शैक्षणिक क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई है।
उनका शोध पर्यावरण अनुकूल पायजोइलेक्ट्रिक पदार्थों व नैनोप्रौद्योगिकी पर केंद्रित है, जो ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों के विकास में सहायक हो सकता है।
डॉ. शम्मी कुमार ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया तथा कहा कि यह पहल ग्रामीण विद्यार्थियों को बेहतर शोध मार्गदर्शन प्रदान करेगी। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0