नादौन की दो पंचायतों में बदली मतदान तिथियां! जानें अब कब पड़ेगा वोट

नादौन विकास खंड की करंडोला प्लासी और बटराण पंचायतों में मतदान की तिथियों में बदलाव किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संशोधित शेड्यूल जारी किया।

May 2, 2026 - 21:33
 0  9
नादौन की दो पंचायतों में बदली मतदान तिथियां! जानें अब कब पड़ेगा वोट

नादौन।

नादौन विकास खंड की दो ग्राम पंचायतों—करंडोला प्लासी और बटराण—में मतदान की तिथियों में बदलाव किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ द्वारा पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए नई तिथियां घोषित की गई हैं।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, ग्राम पंचायत बटराण में अब 26 मई के स्थान पर 30 मई को मतदान होगा। वहीं, ग्राम पंचायत करंडोला प्लासी में 30 मई की बजाय अब 26 मई को मतदान कराया जाएगा।

प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे नई तिथियों के अनुसार मतदान प्रक्रिया में भाग लें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0