नादौन के पीएम श्री स्कूल में नशा निवारण अभियान, बच्चे जागरूक

नादौन के पीएम श्री स्कूल में रेड क्रॉस के तहत नशा मुक्त हिमाचल अभियान चलाया गया, जहां बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव बताए गए।

Feb 10, 2026 - 18:55
 0  36
नादौन के पीएम श्री स्कूल में नशा निवारण अभियान, बच्चे जागरूक

नादौन । पीएम श्री स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल नादौन में रेड क्रॉस के तहत चिटटा एवं नशा मुक्त हिमाचल पर हिम जूनियर रेड क्रॉस के बैनर तले विभिन्न गतिविधियां करवाई गयी। इसमें  नोडल अधिकारी नशा निवारण एवं तंबाकू निषेध सुरेंद्र कुमार कालिया ने बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में अवगत करवाया।

इसके अतिरिक्त बच्चों ने नशे पर पेंटिंग भी बनाई तथा नारा लेखन प्रतियोगिता में भी भाग लिया। इस अवसर पर कृष् मेहरा, सहज भाटिया, सूर्या, विनायक शर्मा, रक्षित, सक्षम, कुणाल आदि उपस्थित रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य सुशील शर्मा ने बच्चों को संबोधित किया और उन्हें नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों बारे विस्तार से जानकारी दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0