₹25 हजार और दस्तावेज लौटाकर नादौन पुलिस ने जीता दिल
नादौन पुलिस ने सड़क किनारे मिले ₹25,000 और जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग महिला को लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की।
रोज़ाना हिमाचल ब्यूरो। नादौन
नादौन पुलिस ने पैसों से भरा बैग उसके मालिक को लौटा कर सराहनीय कार्य किया है। मिली जानकारी के अनुसार नादौन पुलिस की टीम द्वारा क्षेत्र भर में की जा रही नियमित गश्त के दौरान सड़क किनारे एक लावारिस बैग पड़ा हुआ मिला। पुलिस टीम द्वारा उक्त बैग को अपने कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग में ₹25,000 नकद राशि, एक पर्स जिसमें कुछ अन्य नकदी, एटीएम कार्ड तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए। बरामद दस्तावेजों के आधार पर बैग के मालिक की पहचान करने के लिए छानबीन आरंभ की गई।
इस दौरान पता चला कि उक्त बैग जसबीर कौर पत्नी काकू राम निवासी गांव चुनाहन, कोटला चिलियां नादौन का है। संपर्क करने पर उक्त महिला ने बताया कि वह घर के निर्माण कार्य हेतु बैंक से नकदी राशि निकालकर अपने स्कूटर पर घर जा रही थीं। रास्ते में किसी स्थान पर उनका बैग अनजाने में सड़क पर गिर गया, जिसकी उसे जानकारी नहीं हो पाई। तसल्ली हो जाने पर महिला को पुलिस थाना नादौन बुलाया गया तथा उचित पहचान एवं सत्यापन के उपरांत उक्त बैग में मौजूद ₹25,000 नकद राशि, पर्स, एटीएम कार्ड व अन्य थाना प्रभारी निर्मल सिंह द्वारा सुरक्षित रूप से महिला को सुपुर्द किए गए।
अपना खोया हुआ सामान सुरक्षित वापस मिलने पर जसबीर कौर ने पुलिस थाना नादौन के समस्त स्टाफ का धन्यवाद व्यक्त किया तथा पुलिस की ईमानदारी, तत्परता एवं जनसेवा की भावना की सराहना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0