नादौन के SI रमेश शर्मा को पुलिस सम्मान के साथ अंतिम विदाई
नादौन के भूम्पल निवासी दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर रमेश शर्मा का ड्यूटी के दौरान हृदयघात से निधन। पैतृक गांव में पुलिस सम्मान से अंतिम संस्कार।
नादौन। दिल्ली पुलिस में बतौर सब इंस्पैक्टर सेवाएं दे रहे नादौन के भूम्पल गांव निवासी रमेश शर्मा 58 वर्ष का डयूटी के दौरान असमायिक निधन हो जाने के बाद बीरवार सुबह उनकी पार्थिव देह को उनके पैतृक गांव में पहुंचाया गया। इसके उपरांत दोपहर के समय उनका पूरे पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। प्रशासन की ओर से एसडीएम नादौन निशांत शर्मा ने रमेश शर्मा को श्रद्धांजलि दी जबकि डीएसपी नादौन गौरवजीत सिंह तथा थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने भी शर्मा को श्रद्धांजलि दी। पुलिस की टुकड़ी ने सलामी देकर शर्मा को अंतिम विदाई दी।
वहीं शर्मा के बेटे रोहित सरोच ने पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। परिजनों ने बताया कि रमेश शर्मा को गत मंगलवार रात करीब आठ बजे उस समय हृदयघात हुआ था जब वह डयूटी के बाद अपने घर दिल्ली के मालवीय नगर की ओर जा रहे थे। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया परंतु उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्होंने बताया कि रमेश शर्मा के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है जबकि करीब चार वर्ष पूर्व उनकी माता का देहांत हुआ है।
रमेश शर्मा अपने परिवार सहित दिल्ली में ही रहते हैं तथा दिल्ली पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर सेवाएं दे रहे थे। देहांत के बाद बीरवार सुबह रमेश शर्मा की पार्थिव देह को उनके घर भूम्पल लाया गया। रमेश शर्मा अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। रमेश शर्मा के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री सहित अन्य नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0