नादौन की रत्तन गली में प्रवासियों के दो गुटों में खूनी झड़प

नादौन के रत्तन गली में प्रवासियों के दो गुटों में हिंसक झगड़ा, ईंट-पत्थर चले। एक महिला समेत तीन घायल। पुलिस जांच में जुटी।

Feb 12, 2026 - 22:03
 0  108
नादौन की रत्तन गली में प्रवासियों के दो गुटों में खूनी झड़प

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्या काल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्या काल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच कोई सामंजस्य नहीं दिखा... शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच कोई सामंजस्य नहीं दिखा... गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने टेका मत्था गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने टेका मत्था शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी

नादौन।  नादौन शहर के बीचों बीच रत्तन गली में प्रवासियों के दो गुटों में काफी झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान ईंट पत्थर भी चले जिसके कारण एक महिला सहित दो युवकों के सर पर काफी चोटें आई। तीनों ही बुरी तरह से लहूलुहान हो गए। लोगों के बीच बचाव के कारण मामला शांत हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों पक्षों में पहले गाली गलौच हुआ और फिर यह बहस बाजी अचानक हिंसक झगड़े में बदल गई।

जैन चौक के आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों का कहना है कि इस चौक तथा आसपास की गलियों में अक्सर रात के समय प्रवासियों के बीच मारपीट, झगड़ा, बहस आदि होती रहती है। जिसके कारण स्थानीय लोग भी बहुत परेशान हैं और यदि यही आलम रहा तो शीघ्र ही यहां कोई बड़ी हिंसक घटना हो सकती है। उन्होंने बताया कि गत एक वर्ष में ही यहां रात के अंधेरे में प्रवासियों के बीच कई हिंसक झड़पें हो चुकी है।

जब स्थानीय लोग बाहर निकलते हैं तो यह लोग मौका से भाग जाते हैं। लोगों ने बताया कि जैन चौक के आस पास घनी आबादी है ऐसे में इन झगड़ों से यहां का माहौल खराब हो रहा है। लोगों ने नगर परिषद तथा पुलिस प्रशासन से मांग की है कि नगर परिषद के अंतर्गत रहने वाले समस्त प्रवासियों का पंजीकरण सुनिश्चित करवाया जाए तथा माहौल खराब कर रहे ऐसे प्रवासियों के विरुद्ध कड़ी कार्यकारी की जाए। इस संबंध में थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि झगड़े वारे कोई लिखित शिकायत किसी भी पक्ष द्वारा नहीं की गई है। लेकिन पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0