नादौन में स्कूलों को मिल रही स्वच्छता की नई दिशा, TWHWS सक्रिय

नादौन में टीडब्ल्यूएचएस संस्था स्कूलों व शहर में ठोस, प्लास्टिक व सैनिटरी वेस्ट के सुरक्षित प्रबंधन को लेकर जागरूकता फैला रही है।

Feb 10, 2026 - 18:49
 0  135
नादौन में स्कूलों को मिल रही स्वच्छता की नई दिशा, TWHWS सक्रिय

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्या काल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्या काल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच कोई सामंजस्य नहीं दिखा... शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच कोई सामंजस्य नहीं दिखा... गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने टेका मत्था गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने टेका मत्था शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी

नादौन। नादौन क्षेत्र में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में सामाजिक संस्था टीडब्ल्यूएचएस द्वारा नादौन में निरंतर जमीनी स्तर पर कार्य किया जा रहा है। संस्था विशेष रूप से स्कूलों एवं शैक्षणिक संस्थानों में ठोस कचरा, प्लास्टिक वेस्ट के साथ-साथ सैनिटरी वेस्ट के सुरक्षित प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित कर रही है। संस्था की टीम ने नादौन क्षेत्र के विभिन्न सरकारी तथा निजी स्कूलों का निरीक्षण किया है। इसी कड़ी में संस्था के निदेशक संजीव राणा की अगुवाई में स्वच्छता प्रभारी नगर परिषद अक्षित सोनी, प्रशिक्षक अंजली तथा दीक्षा शर्मा ने शहर के वार्ड तीन में मोनाल स्कूल का दूसरे चरण में निरीक्षण किया और बच्चों को जागरूक किया। अक्षित सोनी ने बताया कि स्कूल में प्लास्टिक बैंक स्थापित किया जा रहा है बाद में आकलन किया जाएगा कि किस स्कूल के बच्चों ने बेहतर कार्य किया है।

इस क्रम में संस्था का नादौन नगर परिषद के साथ किए गए एम ओ यू के अंतर्गत नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों को वैज्ञानिक व सुरक्षित कचरा प्रबंधन का प्रशिक्षण, घर-घर से पृथक कचरे का संग्रह तथा नादौन में मॉडल वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

स्कूल स्तर पर संस्था द्वारा ठोस कचरा, प्लास्टिक वेस्ट एवं सैनिटरी वेस्ट के सुरक्षित निस्तारण पर विशेष फोकस किया जा रहा है। संस्था ने स्कूल प्रशासन को सही क्षमता वाले इंसिनरेटर की इंस्टॉलेशन, सुरक्षित उपयोग, संचालन और रख-रखाव की व्यावहारिक जानकारी भी प्रदान की, ताकि छात्राओं के स्वास्थ्य, पर्यावरण सुरक्षा और गरिमा को सुनिश्चित किया जा सके। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0