नादौन का सपूत बना देश की सुरक्षा की मिसाल! दिल्ली पुलिस के SI विक्रम सिंह को मिला पुलिस मेडल, सीएम सुक्खू ने दी बधाई

नादौन के लाहड़ गांव निवासी दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनकी बहादुरी और राष्ट्र सेवा की सराहना की।

Jan 27, 2026 - 19:43
 0  54
नादौन का सपूत बना देश की सुरक्षा की मिसाल! दिल्ली पुलिस के SI विक्रम सिंह को मिला पुलिस मेडल, सीएम सुक्खू ने दी बधाई

Videos

View All
75 साल के कन्हैया लाल और 63 साल की सबीना ने रचाई शादी, विवाह समारोह में पहुंचीं उपायुक्त बिलासपुर 75 साल के कन्हैया लाल और 63 साल की सबीना ने रचाई शादी, विवाह समारोह में पहुंचीं उपायुक्त बिलासपुर मनाली के गुलाबा में पर्यटक की बचाई जान, पुलिस जवान ने CPR देकर पेश की मानवता की मिसाल मनाली के गुलाबा में पर्यटक की बचाई जान, पुलिस जवान ने CPR देकर पेश की मानवता की मिसाल शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्या काल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्या काल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच कोई सामंजस्य नहीं दिखा... शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच कोई सामंजस्य नहीं दिखा... गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने टेका मत्था गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने टेका मत्था शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह...

नादौन, 27 जनवरी।

नादौन उपमंडल के लाहड़ गांव निवासी और दिल्ली पुलिस में बतौर सब-इंस्पेक्टर सेवाएं दे रहे विक्रम सिंह को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें और उनके परिजनों को हार्दिक बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने बधाई संदेश में कहा कि आतंकवाद, संगठित अपराध और अंतरराज्यीय आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ 50 से अधिक अभियानों में विक्रम सिंह ने साहस, कर्तव्यनिष्ठा और अदम्य हौसले का परिचय दिया है। देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने में उनका योगदान अत्यंत प्रेरणादायक है।

विक्रम सिंह ने वर्ष 1988 में दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के रूप में सेवा शुरू की थी। अपने उत्कृष्ट कार्यों के चलते उन्हें कई बार आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन मिला। वर्ष 2000 में नकली करेंसी से जुड़े मामले में, 2003 में गैंगस्टर पुष्पेंद्र जाट के खिलाफ कार्रवाई तथा 2012 में इंडियन मुजाहिदीन के आतंकवादी की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने पर उन्हें पदोन्नतियां मिलीं।

उन्होंने भारतीय संसद हमला, लाल किला शूटआउट, दिल्ली सीरियल ब्लास्ट 2008 जैसी महत्वपूर्ण जांचों में भी योगदान दिया है। इसके अलावा 2021 में गोगी गैंग के कुलदीप फज्जा का एनकाउंटर, 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल शार्पशूटरों की गिरफ्तारी और 2023 में तीन आईएसआईएस आतंकवादियों की गिरफ्तारी जैसे अहम अभियानों में भी उनकी भूमिका रही है।

पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी विक्रम सिंह की इस उपलब्धि को नादौन और पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0