नादौन में अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा! हजारों लोगों की भागीदारी, सामाजिक एकता का दिखा अद्भुत नजारा

नादौन क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में सामाजिक एकता और समरसता का संदेश दिया गया।

Apr 13, 2026 - 20:12
Apr 13, 2026 - 21:27
 0  126
नादौन में अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा! हजारों लोगों की भागीदारी, सामाजिक एकता का दिखा अद्भुत नजारा

Videos

View All
छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए 1500 रुपये की गारंटी को लेकर जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, सुनिए क्या कहा 1500 रुपये की गारंटी को लेकर जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, सुनिए क्या कहा धर्मशाला में भाजपा के महिला अधिकार धरने पर डॉ. राजीव बिंदल ने रखी अपनी बात धर्मशाला में भाजपा के महिला अधिकार धरने पर डॉ. राजीव बिंदल ने रखी अपनी बात लाहौल-स्पीति की MLA अनुराधा पहुंची तपोवन विधानसभा परिसर लाहौल-स्पीति की MLA अनुराधा पहुंची तपोवन विधानसभा परिसर शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने तपोवन पहुंचे पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह। शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने तपोवन पहुंचे पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह। विधानसभा सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही के लिए पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह विधानसभा सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही के लिए पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन में स्कूली बच्चों से आत्मीय संवाद करते मुख्यमंत्री शसुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन में स्कूली बच्चों से आत्मीय संवाद करते मुख्यमंत्री शसुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए तपोवन विधानसभा पहुंचते मुख्यमंत्री सुखविंदर... विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए तपोवन विधानसभा पहुंचते मुख्यमंत्री सुखविंदर... हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन विधानसभा परिसर पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह... हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन विधानसभा परिसर पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

नादौन।

नादौन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ढगो, कांगू एवं आसपास के क्षेत्रों में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह आयोजन बाबा रविदास मंदिर कमेटी ढगो, कांगू तथा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा नादौन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर डॉ. सिकंदर कुमार (महासचिव, भाजपा हिमाचल प्रदेश एवं राज्यसभा सांसद) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। नादौन पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने क्षेत्रवासियों को अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि इस शोभायात्रा में समाज के प्रत्येक वर्ग ने बढ़-चढ़कर भाग लिया है और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है, ताकि समाज में समरसता और भाईचारा मजबूत हो सके।

शोभायात्रा सुबह बाबा रविदास मंदिर, ढगो से शुरू होकर कांगू, पनसाई, धनेटा, सेरा रोड, कलूर, नादौन, बड़ा, रैल और रंगस होते हुए पुनः ढगो में संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने जगह-जगह शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया, जिससे वातावरण पूरी तरह श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता से सराबोर रहा।

कार्यक्रम में ठाकुर रघुबीर सिंह, राज कुमार वर्मा, गुरमीत सिंह, सनी शुक्ला, बलबीर बग्गा, चौधरी चंदू कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके अलावा क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस आयोजन ने न केवल बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया, बल्कि सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे का सशक्त संदेश भी दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0