भाजपा की जीत पर नादौन में जश्न, कार्यकर्ता उत्साहित
पांच राज्यों में भाजपा की जीत पर नादौन में जश्न, कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाए और मिठाई बांटी। नेताओं ने इसे जनता का विश्वास बताया।
Videos
View Allरोजाना हिमाचल ब्यूरो । नादौन
देश के पांच राज्यों में हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर नादौन मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।
इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष वीरेंद्र पठानिया तथा महामंत्री सुरेंद्र छिन्दा ने कहा कि यह जीत देश की जनता का प्रधानमंत्री के प्रति विश्वास दर्शाती है। उन्होंने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में मिली ऐतिहासिक जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि वहां के चुनाव परिणाम बेहद उत्साहजनक हैं।
उन्होंने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्यों और जनहित की नीतियों पर अपनी मुहर लगाई है। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए इस जीत को देश की प्रगति का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0