नादौन में ₹115 करोड़ का इंडोर स्टेडियम, 17 खेलों की सुविधा

नादौन में ₹115 करोड़ की लागत से बन रहा आधुनिक इंडोर स्टेडियम, 17 खेलों की सुविधाएं। खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच, खेलों को मिलेगा बढ़ावा।

Apr 1, 2026 - 19:35
 0  180
नादौन में ₹115 करोड़ का इंडोर स्टेडियम, 17 खेलों की सुविधा
नादौन में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्या काल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्या काल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच कोई सामंजस्य नहीं दिखा... शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच कोई सामंजस्य नहीं दिखा... गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने टेका मत्था गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने टेका मत्था शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। नादौन
नादौन के खरीड़ी मैदान में लगभग 115 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। यह परियोजना क्षेत्र के खेल ढांचे को नई दिशा देने के साथ-साथ खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। नादौन में पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश प्रदूषण बोर्ड सदस्य, नगर परिषद अध्यक्ष एवं शहरी इकाई कांग्रेस अध्यक्ष शम्मी सोनी ने कहा कि प्रस्तावित स्टेडियम में कुल 17 विभिन्न खेलों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं का प्रावधान किया जा रहा है, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा।

सोनी ने कहा कि इस इंडोर स्टेडियम के निर्माण को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की एक बड़ी देन के रूप में देखा जा रहा है, जो प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इसके पूरा होने के बाद नादौन न केवल जिला हमीरपुर, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए खेल गतिविधियों का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा। स्थानीय लोगों और खिलाड़ियों में इस परियोजना को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि यह स्टेडियम भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन में भी अहम भूमिका निभाएगा, जिससे क्षेत्र का नाम खेल जगत में नई पहचान हासिल करेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0