नादौन वार्ड आरक्षण सोमवार को, ड्रॉ से तय होंगी सीटें

नादौन नगर परिषद के वार्डों का महिलाओं के लिए आरक्षण 30 मार्च को ड्रॉ से तय होगा। बचत भवन हमीरपुर में प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Mar 29, 2026 - 21:08
 0  72
नादौन वार्ड आरक्षण सोमवार को, ड्रॉ से तय होंगी सीटें

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। नादौन
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि नगर परिषद नादौन के विभिन्न वार्डों को महिलाओं के लिए आरक्षित करने की प्रक्रिया आज 30 मार्च को बचत भवन हमीरपुर में पूर्ण की जाएगी। वार्डों का आरक्षण ड्रॉ के माध्यम से तय किया जाएगा। उपायुक्त ने इस ड्रॉ की प्रक्रिया को पूर्ण करवाने के लिए अधिकारियों और प्रबुद्ध नागरिकों की नियुक्तियां कर दी हैं। 
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उपायुक्त ने बताया कि इस प्रक्रिया के लिए एडीसी हमीरपुर, एसडीएम हमीरपुर और जिला राजस्व अधिकारी को नियुक्त किया गया है। इन अधिकारियों के अलावा प्रबुद्ध नागरिकों में शम्मी सोनी, कमल कुमार और योगराज को मनोनीत किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0