जहरीली वस्तु खाने से युवक की मौत, इलाके में शोक
नादौन के कोहला प्लासी गांव में 20 वर्षीय युवक की जहरीली वस्तु सेवन से मौत, टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान तोड़ा दम।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। नादौन
जोलसप्पड़ क्षेत्र के गांव कोहला प्लासी के युवक की जहरीली वस्तु का सेवन करने से मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार कोहला प्लासी गांव के 20 वर्षीय युवक विशाल कुमार पुत्र जीत सिंह ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत काफी बिगड़ गई जिस पर उसे नादौन अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल काॅलेज हमीरपुर रेफर किया गया। विशाल की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया, जहां उपचार के दारौन उसकी मौत हो गई है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ इंस्पेक्टर निर्मल सिंह ने बताया कि मृतक का मेडिकल काॅलेज टांडा में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0