जमीनी विवाद पर पुलिस की एकतरफा कार्रवाई का आरोप, थाने के भीतर मारपीट का दावा

नाहन के त्रिलोकपुर में जमीनी विवाद को लेकर सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी के परिवार ने पुलिस पर थाने में मारपीट व एकतरफा कार्रवाई के आरोप लगाए।

Feb 6, 2026 - 16:41
 0  45
जमीनी विवाद पर पुलिस की एकतरफा कार्रवाई का आरोप, थाने के भीतर मारपीट का दावा

नाहन । उपमंडल नाहन के त्रिलोकपुर निवासी सेवानिवृत पुलिस कर्मी के परिवार ने पुलिस विभाग पर ही एकतरफा कार्रवाई करते हुए उन्हें प्रताडित करने के आरोप लगाए हैं। नाहन में आयोजित पत्रकारवार्ता में त्रिलोकपुर निवासी पीयूष जसवाल ने कहा कि उनका अपने परिवार के साथ भूमि विवाद चल रहा है। इस मामले में पुलिस के एक बड़े अधिकारी रहे व्यक्ति के इशारों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है।

 उन्होंने पुलिस थाना कालाअंब का सीसीटीवी फुटेज जारी करते हुए कहा कि पुलिस कर्मियों ने माता-पिता व उनके साथ मारपीट की। उन्होंने बताया कि आरटीआई के माध्यम से उन्होंने यह वीड़ियो प्राप्त किया है। उधर, एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। कर्मी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0