मोदी के रिकॉर्ड 8931 दिन: बिंदल बोले- ऐतिहासिक सफर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पीएम नरेंद्र मोदी के 8931 दिन पूरे होने पर दी बधाई, कहा- यह देश के लिए ऐतिहासिक और प्रेरणादायक सफर।

Mar 22, 2026 - 20:44
Mar 22, 2026 - 20:46
 0  27
मोदी के रिकॉर्ड 8931 दिन: बिंदल बोले- ऐतिहासिक सफर

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। शिमला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 8931 दिन सार्वजनिक जीवन में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है कि प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले जननेता के रूप में नया इतिहास रच दिया है। डॉ. बिंदल ने कहा कि नरेंद्र मोदी का मुख्यमंत्री के रूप में गुजरात में कार्यकाल देश के सभी राज्यों के लिए अनुकरणीय रहा है। उन्होंने यह साबित किया कि विकास को राजनीति का आधार बनाया जा सकता है। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने स्वयं को “प्रधानसेवक” के रूप में प्रस्तुत कर देश की राजनीति को एक नई दिशा दी।
उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। आज भारत आर्थिक, सामरिक और कूटनीतिक रूप से मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरकर सामने आया है। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने में मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 8931 दिनों का यह सफर केवल शासन का नहीं, बल्कि जनसेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” का मंत्र आज पूरे देश में क्रियाशील है और यही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0