नादौन में पशु से कुकर्म करते पकड़ा प्रवासी, ग्रामीणों में आक्रोश
नादौन के गांव में पशु के साथ दुराचार के मामले में प्रवासी पर लगे गंभीर आरोप, ग्रामीणों में भारी रोष, पुलिस कर रही है जांच।
Videos
View Allरूहानी नरयाल। नादौन
उपमंडल नादौन के एक गांव में पालतू पशु के साथ दुराचार करते हुए पकड़े गए प्रवासी से संबंधित मामले की क्षेत्र भर में चर्चा है। दो दिन पूर्व घटित इस घटना से लोगों में भारी रोष है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार जब इस प्रवासी को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा तो सब लोग हैरान हो गए। रोषित ग्रामीणों ने प्रवासी की जमकर धुलाई करके उसे सबक सिखाया। घटना देर शाम की बताई जा रही है। पता चला है कि शाम के समय जब परिजनों को कुछ आशंका हुई तो वह मौका पर गए जहां प्रवासी को रंगे हाथ पकड़ लिया। ग्रामीणों के द्वारा धुलाई के बाद सुबह तड़के ही आरोपी मौका से फरार हो गया। इसके उपरांत स्थानीय लोगों ने उक्त क्षेत्र में रह रहे प्रवासियों को सख्त हिदायत दी है कि वह सब नादौन थाना में अपना पंजीकरण करवाएं। उन्होंने चेतावनी दी है कि क्षेत्र भर में यदि कोई प्रवासी बिना पंजीकरण पकड़ा गया तो उसे पुलिस के हवाले किया जाएगा। लोगों ने बताया कि उन्होंने इस मामले को दर्ज नहीं करवाया है। परंतु पुलिस अपने स्तर पर मामले की छानबीन कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0