नूरपुर में अवैध खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 2 दिन में 8 वाहन जब्त, मचा हड़कंप
नूरपुर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 दिनों में 8 वाहनों को इम्पाउंड किया। कई क्षेत्रों में नाकाबंदी कर जांच अभियान चलाया गया।
नूरपुर। रघुनाथ शर्मा
पुलिस जिला नूरपुर द्वारा अवैध खनन के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। पिछले दो दिनों में विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 8 वाहनों को इम्पाउंड किया गया है।
थाना इंदौरा के चौकी ठाकुरद्वारा क्षेत्र में नाकाबंदी और पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीमों ने 20 से 25 वाहनों की जांच की। इस दौरान 4 टिप्पर बिना X-Form के पाए गए, जिन्हें माइनिंग एक्ट के तहत जब्त कर चालान किया गया और मामले न्यायालय में भेजे गए।
इसी क्रम में थाना जवाली के तहत नगरोटा सूरियां चौकी क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान 2 ट्रैक्टर रेत से भरे हुए पकड़े गए। इन वाहनों को भी इम्पाउंड कर चालान किया गया और मामला ज्वाली न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
थाना डमटाल क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान 1 ट्रैक्टर बिना वैध दस्तावेजों के पकड़ा गया। इसके अतिरिक्त पुलिस चौकी धांगूपीर की टीम ने रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान 1 डम्पर बिना X-Form के पकड़ा। दोनों वाहनों को माइनिंग एक्ट के तहत जब्त कर लिया गया है और मामला JMFC इंदौरा न्यायालय में भेजा जाएगा।
इस संबंध में कुलभूषण वर्मा (जिला पुलिस प्रमुख) ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आम जनता से नियमों का पालन करने और अवैध गतिविधियों से दूर रहने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0