अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया संविधान की उद्देशिका का वाचन 

संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर जिला हमीरपुर में शनिवार को विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया।

Nov 25, 2023 - 17:23
 0  315
अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया संविधान की उद्देशिका का वाचन 

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 

संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर जिला हमीरपुर में शनिवार को विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) का वाचन किया। सहायक आयुक्त पवन कुमार शर्मा ने उपायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) का वाचन करवाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। सहायक आयुक्त ने बताया कि हर वर्ष 26 नवंबर का दिन देश में संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0