देशभक्ति के गीत गाकर बच्चों ने शहीद सुरजीत को किया याद  

शहीद सुरजीत सिंह डढवाल की जयंती के उपलक्ष्य पर राजकीय माध्यमिक पाठशाला लोअर सुनेहत  ने कार्यक्रम आयोजित किया।

Jan 15, 2024 - 20:25
 0  288
देशभक्ति के गीत गाकर बच्चों ने शहीद सुरजीत को किया याद  

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

रूहानी नरयाल। नादौन 
शहीद सुरजीत सिंह डढवाल की जयंती के उपलक्ष्य पर राजकीय माध्यमिक पाठशाला लोअर सुनेहत  ने कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें  विद्यालय के बच्चों ने देश भक्ति के गीत व कविताएं प्रस्तुत कर शहीद सुरजीत को नमन किया।  इस अवसर शहीद की माता ईश्वरी देवी व पिता हुकम सिंह मान चंद, भूपेंद्र सिंह जगदीप डढवाल रविंद्र डडवाल रंजोध डढवाल आशा देवी नीलम डढवाल संजीव डढवाल व रोहित सुरेंद्र व गांव के सभी भूतपूर्व सैनिक एवम विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। इस अवसर पर रविंद डढवाल ने बताया कि  ग्रेनेडियर सुरजीत सिंह का जन्म 15 जनवरी 1977 को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के लॉअर सुन्हेत के चुधरेहड़ गांव में श्री हुकमसिंह डढवाल एवं ईश्वरी देवी के परिवार में हुआ था। 28 अक्टूबर 1996 को जबलपुर से वह भारतीय सेना की ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट में ग्रेनेडियर के पद पर भर्ती हुए थे। प्रारंभिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 16 ग्रेनेडियर्स बटालियन में नियुक्त किया गया था। प्रशिक्षण पूरा होने के 9 माह पश्चात ही उन्हें कारगिल के द्रास सेक्टर में तैनात किया गया। ऑपरेशन विजय में 24 जुलाई 1999 को, 16 ग्रेनेडियर्स बटालियन को नियंत्रण रेखा के समीप पॉइंट 5363 पर कब्जा करने का कार्य सौंपा गया। चढ़ाई आरंभ करते ही शत्रु पोस्ट छोड़कर भाग गए। 25 जुलाई 1999 की प्रातः लगभग 250 की संख्या में पाकिस्तानी सैनिकों और कमांडो ने प्रचंड पलटवार किया। उस भीषण लड़ाई में, अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय एवं वीरता से लड़ते हुए ग्रेनेडियर सुरजीत सिंह के सिर पर शत्रु तोपखाने का गोला गिरा और वह वीरगति को प्राप्त हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0