प्रदेश में तीन दिन तक बारिश- बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी जानकारी

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाके बर्फ से गदगद हो गए हैं।

Feb 29, 2024 - 16:34
 0  288
प्रदेश में तीन दिन तक बारिश- बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी जानकारी

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाके बर्फ से गदगद हो गए हैं। राज्य के किन्नौर, कुल्लू, लाहुल-स्पीति व चंबा जिला के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से गुरुवार को राज्य के कई भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 29 फरवरी से राज्य में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार हैं। इसके प्रभाव से पहली से तीन मार्च तक राज्य के कई क्षेत्रों में भारी बारिश-बर्फबारी, अंधड़ चलने व बिजली चमकने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार पहली मार्च को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, दो मार्च को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, किन्नौर और लाहुल-स्पीति में बहुत भारी बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। चार मार्च को उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर मौसम खराब बना रह सकता है। जिला प्रशासन ने सैलानियों व आम लोगों को मौसम को देखते हुए यात्रा करने की सलाह दी है। लाहुल घाटी में हिमस्खलन की भी आशंका जताई है। ऐसे में जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों और सैलानियों से अलर्ट रहने को कहा है। साथ सैलानियों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों से भी दूर रहने के आदेश दिए गए है। जिला लाहुल में ग्रामीण इलाकों में 100 से अधिक सडक़ें बर्फबारी से बंद हो गई थी, लेकिन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद कुछ सडक़ें बहाल कर दी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0