हेल्थ एंड वेलनेस पर हर स्कूल में माह में दो सेशन करें आयोजित: एडीसी

अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने स्वास्थ्य तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेशन नियमित तौर पर आयोजित किए जाएंगे

Jan 29, 2025 - 18:58
 0  153
हेल्थ एंड वेलनेस पर हर स्कूल में माह में दो सेशन करें आयोजित: एडीसी

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 

अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने स्वास्थ्य तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेशन नियमित तौर पर आयोजित किए जाएंगे तथा सभी स्कूलों में हर महीने इस प्रकार के कम से कम दो सेशन होने चाहिए तथा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का रिपोर्ट कार्ड भी तैयार करना चाहिए ताकि जिन बच्चों में प्रारंभिक तौर पर किसी बीमारी के लक्षण पाए जाएं उनका सही समय पर उपचार भी संभव हो सके। अतिरिक्त उपायुक्त ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम  के अंतर्गत रोगियों को  सभी सरकारी अस्पतालों व मेडीकल कालेज टांडा में  प्राथिकत्ता के आधार पर उपचार मुहैया  करवाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी व  टांडा मेडिकल कालेज के एचओडी बाल विशेषज्ञ को निर्देश दिए हैं।.
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम 30 चिन्हित बीमारियों के लिए 0 से 19 साल तक बच्चों का इस प्रोग्राम के अंतर्गत मुफ्त निदान एवं उपचार किया जाता है अतः यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा बिना उपचार के ना रहे।

एनआईसी के सभागार में जिला स्तरीय स्कूल स्वास्थ्य एवं कल्याण समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी ने कहा कि राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कांगड़ा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 19 नई दिशा केंद्र आरंभ किए गए हैं इसमें किशोर किशोरियों के लिए काउंसलिंग तथा क्लीनिकल सर्विसेज उपलब्ध करवाई जाती हैं इन सर्विसेस को देने के लिए इन नई दिशा केंद्रों में प्रशिक्षित स्टाफ उपलब्ध है इस बारे में बच्चों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें ताकि वह इस सुविधा का लाभ उठा सकें हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त ने विभाग को प्रोग्राम के अंतर्गत प्रशिक्षित टीचर का डाटा तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विज्ञान विषय के सभी शिक्षक हेल्थ एंड वैलनेस एम्बेसडर के रूप में ट्रेंड होने चाहिए। उन्होंने कहा कि विभाग अप्रशिक्षित शिक्षकों का भी डाटा तैयार करे और चरणबद्ध तरीके से सभी को हेल्थ एंड वैलनेस एम्बेसडर बनने का प्रशिक्षण दिया जाए।

उन्होंने कहा कि छठी से 12वीं कक्षा तक के सभी बच्चों के लिए प्रत्येक स्कूल में सुझाव पेटी लगाई जाए। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों के मन में किसी भी प्रकार की शंका या सुझाव हो तो वह कागज में लिख कर सुझाव पेटी में डाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के सुझाव पर अगले सेशन में उस विषय के पर चर्चा हो सके, ऐसी प्रथा स्कूलों में विकसित हो। बैठक के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ने मासिक धर्म स्वच्छता कार्यक्रम और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की प्रगति की सराहना की।

इससे पहले जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनुराधा द्वारा स्कूल हेल्थ एवं वैलनेस प्रोग्राम के ऊपर विस्तार पूर्वक जानकारी उपलब्ध करवाई। उन्होंने कहा कि हर महीने खंड स्तर पर स्कूलों में एक हेल्थ एंड वैलनेस डे मनाया जाता है जिसके अंतर्गत बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न विषयों के ऊपर जानकारी उपलब्ध करवाई जाती है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य एवम परिवार कल्याण विभाग से मुख्य चिकित्सा अधिकारी  डॉ. राजेश गुलेरी,  जिला स्वास्थ्य अधिकारी  डॉ. राजेश सूद, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनुराधा,  बाल विशेषज्ञ  डॉ. सीमा (एचओडी पीडियाट्रिक्स टांडा), उप निदेशक  उच्च शिक्षा, उपनिदेशक एलीमेंट्री शिक्षा, डीपीओ आईसीडीएस- अशोक शर्मा,  डाइट अधिकारी, उप  निदेशक समग्र शिक्षा, आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0