ग्राम पंचायत नेरटी में मनाई पहाड़ी गांधी बाबा काशीराम जयंती

विकास खंड रैत की ग्राम पंचायत नेरटी में विजयशील शिक्षा संस्कृति एवं पर्यावरण संस्थान, कांगड़ा लोक साहित्य परिषद कथा, जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से

Jul 11, 2024 - 19:59
 0  270
ग्राम पंचायत नेरटी में मनाई पहाड़ी गांधी बाबा काशीराम जयंती

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

सुमन महाशा। कांगड़ा

विकास खंड रैत की ग्राम पंचायत नेरटी में विजयशील शिक्षा संस्कृति एवं पर्यावरण संस्थान, कांगड़ा लोक साहित्य परिषद कथा, जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से राज मंदिर नेरटी के प्रांगण में महान स्वतंत्रता सेनानी पहाड़ी गांधी बाबा काशी राम की जयंती धूमधाम से मनाई। इसका आगाज कांगड़ा मंडल के दंडाधिकारी इशांत जसवाल ने दीप प्रज्वलित करके किया। उन्होंने लोक कलाकारों से आग्रह किया कि वह अपनी प्राचीन लोक संस्कृति को संजोकर रखें। हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है। प्रदेश की समृद्ध संस्कृति देश में ही नहीं विदेश में भी धूम मचा रही है । उन्होंने कहा कि लोक कलाकारों को मंच मिलना चाहिए क्योंकि यही उनका व्यवसाय है।

 इस समारोह की अध्यक्षता जिला भाषा अधिकारी अमित गुलेरी ने की। कार्यक्रम के शुभारंभ में संस्थान के अध्यक्ष डॉक्टर गौतम व्यथित शर्मा तथा महासचिव दुर्गेश नंदन ने मुख्य अतिथि तथा आए हुए अतिथियों का भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर त्रिगर्त वसुंधरा रंगमंच धर्मशाला के कलाकारों ने पहाड़ी गांधी बाबा काशीराम पर नाटक प्रस्तुत करके दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। नाटक के डायरेक्टर एवं एक्टर रोहित वोहरा के निर्देशन में रुचिका धीमान, दीपक कुमार, लेखराज, अब्बू, रजनी आदि कलाकारों ने अपने अभिनय से काशीराम के जीवन को नाटक के माध्यम से विस्तृत रूप से बताया। 

समारोह में संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कलाकार देशराज राणा, कुशल सूद, विश्व जोगी तथा प्रेम सिंह प्रेम को संस्थान की तरफ से सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम में जाने-माने प्रदेश के सूफी गायक सुनील सूफी, लोक गायक विक्रांत भदराल, निकेश बरजातया, शिवानी नेगी, रीना, मीना, सेजल तथा राजेश डढ़वाल आदि कलाकारों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। परंतु सुनील सूफी ने 'सानू एक पल चैन ना आवे', 'सजना तेरे बिना', की प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। आदर्श विजयशील विद्यालय की छात्रा अक्षिता तथा ताशी ने बाबा काशीराम पर कविता प्रस्तुत की।

इस अवसर पर जिला कांगड़ा के कवियों के लिए कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जाने माने साहित्यकार डॉ गौतम शर्मा व्यथित, दुर्गेश नंदन, प्रताप जरियाल, सुनील बलोरिया, रजनी बोहरा, विक्की बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0