पालमपुर में विधायक आशीष बुटेल ने किए लाखों के विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास

पालमपुर में विधायक आशीष बुटेल ने 69 लाख के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। 10 करोड़ की सीवरेज और 20 करोड़ के सबस्टेशन का भी ऐलान।

Apr 11, 2026 - 22:17
Apr 11, 2026 - 22:50
 0  63
पालमपुर में विधायक आशीष बुटेल ने किए लाखों  के विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास
पालमपुर में विधायक आशीष बुटेल ने किए लाखों  के विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। पालमपुर 
विधायक आशीष बुटेल ने आज नगर निगम पालमपुर के अंतर्गत वार्ड नंबर 3 एवं 15 में 69 लाख 47 हजार रुपए की लागत से विभिन्न विकासात्मक कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान की। 
इस दौरान विधायक ने केसर बाग कॉलोनी में 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पार्क एवं ओपन जिम का विधिवत शिलान्यास किया एवं कॉलोनी में 35 लाख रुपए की लागत से निर्मित विभिन्न सड़कों का लोकार्पण किया। उन्होंने मुख्य सड़क से कॉलोनी तक 6 लाख रुपए की लागत से निर्मित संपर्क मार्ग का भी उद्घाटन किया। इसके अतिरिक्त विधायक ने वार्ड नंबर 15 भरमात में लगभग 18 लाख 47 हजार रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। 

केसर बाग कॉलोनी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक आशीष बुटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हर क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि  पार्क एवं ओपन जिम जहां स्थानीय निवासियों, विशेषकर बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक बेहतर मनोरंजन एवं स्वास्थ्यवर्धक वातावरण उपलब्ध करवाएगा, वहीं सड़कों के निर्माण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा लोगों को आवागमन में सुविधा मिली है। 
उन्होंने कहा कि केसर बाग क्षेत्र में पार्क निर्माण, सड़कों के सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता व्यवस्था के सुधार, पेयजल आपूर्ति की बेहतर व्यवस्था तथा स्ट्रीट लाइट्स की स्थापना जैसे कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में क्षेत्र में और भी विकास परियोजनाएं लाई जाएंगी जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी।

विधायक ने अवगत करवाया कि क्षेत्र में लगभग 10 करोड़ रुपए की लागत से सीवरेज परियोजना शीघ्र आरंभ की जाएगी साथ ही सड़कों के किनारे ड्रेनेज व्यवस्था भी विकसित की जाएगी। इसके अतिरिक्त  20 करोड़ रुपए की लागत से दो विद्युत सबस्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं जिससे पालमपुर के विभिन्न क्षेत्रों में लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या से राहत मिलेगी।

भरमात में जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सामुदायिक भवन का निर्माण के निर्माण से क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित होगा और स्थानीय लोगों को एक सुसज्जित स्थान उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि यह भवन विवाह, बैठकें, सामाजिक कार्यक्रम एवं अन्य सामुदायिक गतिविधियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। 

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को  सुना। लोगों ने सड़क, पेयजल, सीवरेज, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य स्थानीय मुद्दों को उनके समक्ष रखा। इस पर विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाए ।

इस अवसर पर नगर निगम के महापौर गोपाल नाग, उप महापौर राजकुमार, वूल फेडरेशन के निदेशक मंडल सदस्य त्रिलोकचंद, संयुक्त आयुक्त रमेश कुमार, दिलबाग, पूनम बाली, अधिशाषी अभियंता नगर निगम अभिनव सकलानी सहित  विभिन्न विभागों एवं नगर निगम  के वरिष्ठ अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0