पनसाई दंगल में शिवा का जलवा, नशे के खिलाफ संदेश
नादौन के पनसाई में पंजवीर चिन्ज मेला दंगल में शिवा ने बड़ी माली जीती। ‘नशे के विरुद्ध युद्ध’ थीम के साथ दिया गया सामाजिक संदेश।
नादौन । नादौन उपमंडल के धनेटा के साथ सटे पनसाई गांव में पंजवीर चिन्ज मेला कमेटी द्वारा वार्षिक दंगल का भव्य आयोजन किया गया। दंगल से पूर्व सुबह करीब 11 बजे गांव के प्राचीन मंदिर से आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम में स्थानीय वासी एवं पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, मेला कमेटी के संयोजक सतपाल शर्मा, पेंशनर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा सहित गांव के बुजुर्ग और कमेटी सदस्य उपस्थित रहे। दंगल के दौरान गुगली पंडित, विवेक, नरेंद्र और रिंपल ने अपनी रोचक कमेंट्री से दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। इस अवसर पर विजय अग्निहोत्री ने कहा कि युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने के लिए इस प्रकार के पारंपरिक खेल अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं। वहीं संयोजक सतपाल शर्मा ने बताया कि इस वर्ष मेले की थीम ‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध’ रखी गई है, ताकि समाज को सकारात्मक संदेश दिया जा सके।
दंगल का फाइनल मुकाबला शिवा और कृष्णा के बीच हुआ, जिसमें ज्वाली के पहलवानों ने दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। बड़ी माली के विजेता शिवा पहलवान को 13,000 रुपये तथा उपविजेता कृष्णा को 11000 रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। छोटी माली में आदित्य (नूरपुर) और भारत भूषण (मंडी) के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें भारत भूषण विजेता रहे, जिन्हें 7,100 रुपये तथा उपविजेता को 6,100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। मेले के सफल आयोजन में हिमाचल केसरी जगदीश चंद, संजीव कटोच और गुफी ने भी अहम भूमिका निभाई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0