जंगली जानवर के मांस सहित बंदूक व हथियार बरामद, पुलिस ने हिरासत में लिया आरोपी

सिरमौर के पांवटा साहिब के किशनकोट में वन विभाग ने काकड़ शिकार का खुलासा किया। आरोपी के घर से 12 किलो मांस, बंदूक व हथियार बरामद।

Feb 3, 2026 - 19:46
 0  9
जंगली जानवर के मांस सहित बंदूक व हथियार बरामद, पुलिस ने हिरासत में लिया आरोपी

सिरमौर । उपमंडल पांवटा साहिब के किशनकोट में वन विभाग की टीम ने एक व्यक्ति को जंगली जानकारी के शिकार के मामले में हिरासत में लिया है। वन विभाग की टीम ने घर पर छापेमारी कर जंगली जानवर का मांस सहित बंदूक व हथियार बरामद किए हैं। वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली कि किशनकोट गांव में एक व्यक्ति ने जंगल में बंदूक से काकड़ का शिकार कर घर में मांस बेचने का काम कर रहा है। सूचना मिलते ही वन मंडल पांवटा साहिब के एसीएफ आदित्य शर्मा, रेंज अधिकारी सुरेंद्र शर्मा, बीओ इंदर ठाकुर, मुद्द्धसिर, सुरजीत सिंह, अनिल कुमार, कैलाश, दर्शन चन्द, पवन सिंह, संदीप शर्मा, रत्न शर्मा, रणबीर सिंह, मनिषा व जसप्रीत कौरआदि ने दर्शन लाल के घर में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान में घास के पत्तों के अंदर मांस छुपाया हुआ था तथा मौके से 12 किलोग्राम काकड़ मांस, मांस तोलने का इलेक्ट्रिक तराजू, बंदूक व हथियार बरामद किए।

जांच में पता चला कि देर शाम को व्यक्ति ने पांवटा साहिब के कुकड़ो के जंगल में खेतीबाड़ी लाइसेंस धारक बंदूक से काकड़ का शिकार किया था। वन विभाग की टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वन विभाग पांवटा साहिब के डीएफओ वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि वन विभाग की टीम ने एक व्यक्ति के घर छापेमारी कर घर से काकड़ का मांस सहित बंदूक व हथियार बरामद किए हैं। वन विभाग ने आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस में मामला दर्ज करवाकर जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0