5 महीने की बच्ची से छिनी मां, सिरमौर में दर्दनाक घटना
सिरमौर के गत्ताधार में 25 वर्षीय विवाहिता की हार्ट अटैक से मौत। 5 महीने की मासूम बच्ची के सिर से उठा मां का साया, क्षेत्र में शोक।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। ददाहू
सिरमौर जिले से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, जिले के गत्ताधार क्षेत्र में एक 25 वर्षीय विवाहिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, सांगना गांव की निवासी मनीषा की ददाहू के बेडोलिया मंदिर के समीप स्थित अपने ससुराल में अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
परिवार के अनुसार, मनीषा की शादी लगभग दो वर्ष पहले ददाहू के बेडोलिया निवासी मनीष नामक युवक से हुई थी। हाल ही में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था, जिसकी उम्र अभी करीब 5 से 6 महीने बताई जा रही है। इस असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों और परिचितों ने भी घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0