पठानकोट में चिट्टा कांड, महिला समेत कांगड़ा के 4 आरोपी शामिल
पठानकोट पुलिस ने 7.73 ग्राम चिट्टा के साथ महिला समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कांगड़ा कनेक्शन सामने, इलाके में मचा हड़कंप।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो । पठानकोट/कांगड़ा
पठानकोट पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7.73 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) के साथ एक महिला समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर ‘चार मरला क्वार्टर’ इलाके में स्थित एक घर में दबिश देकर की गई।
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी उन्हें सूचना मिली कि उक्त इलाके के एक घर में संदिग्ध लोगों की आवाजाही हो रही है और वहां नशीले पदार्थों का कारोबार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से 7.73 ग्राम हैरोइन बरामद की। इसके अलावा नशा सेवन में इस्तेमाल होने वाले 3 सिल्वर पेपर और 3 लाइटर भी जब्त किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुनीश उर्फ निशु निवासी चार मरला क्वार्टर (पठानकोट), साहिल भारद्वाज निवासी तलाड़ा फतेहपुर (कांगड़ा), सोनू उर्फ काकू निवासी राम नगर (पठानकोट), दीपक कुमार उर्फ दीपू निवासी कुटाहल फतेहपुर (कांगड़ा), विशाल शर्मा निवासी सरकरती (कांगड़ा) और ज्योति निवासी बालोट (कांगड़ा) के रूप में हुई है।
पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0