फोर्टिस कांगड़ा में प्लास्टिक, रिकंस्ट्रक्टिव एवं कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. मेजर राकेश कौंडल ने शुरू की सेवाएं

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में शरीर के कटे हुए अंगों व नसों का सफल इलाज किया जा रहा है।

Jan 30, 2024 - 18:35
 0  198
फोर्टिस कांगड़ा में प्लास्टिक, रिकंस्ट्रक्टिव एवं कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. मेजर राकेश कौंडल ने शुरू की सेवाएं

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

सुमन महाशा । कांगड़ा

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में शरीर के कटे हुए अंगों व नसों का सफल इलाज किया जा रहा है। अस्पताल के प्लास्टिक, रिकंस्ट्रक्टिव एवं कॉस्मेटिक सर्जरी विभाग में हाथ, पैर की गहरी चोटों का, डायबटिक फूट, नसों (नर्व डेमेज), कटी हुई रक्तध्वनियों का उपचार मुहैया करवाया जा रहा है।

प्लास्टिक, रिकंस्ट्रक्टिव एवं कॉस्मेटिक सर्जन डॉ मेजर राकेश कौंडल ने हाल ही में फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में ज्वाइन किया है। इससे पहले डॉ राकेश कौंडल देश की सुरक्षात्मक संस्था इंडियन आर्म्ड फोर्सिस मेडिकल सर्विस (आर्मी मेडिकल कोर) में अपनी बेहतरीन प्लास्टिक, रिकंस्ट्रक्टिव एवं कॉस्मेटिक सेवाएं प्रदान कर चुके हैं, जिनमें आर्मी हॉस्पीटल रिसर्च एवं रैफरल, नई दिल्ली, कमांड हॉस्पीटल चंडीगढ़, पुना, कोलकाता प्रमुख हैं।

डॉ. राकेश कौंडल ने कहा कि दुर्भाग्यवश हादसे में जल जाने के कारण हाथ, पैर एवं गर्दन इत्यादि में आने वाली अपंगता, जिसके चलते उनका काम करना, ठीक तरीके से चलना-फिरना या खाना-पीना भी असंभव हो, उनका इलाज करके उन्हें भी जीवन की मुख्यधारा में लाया जाना फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में संभव है। इसके अलावा मुंह एवं जबड़े की चोटों एवं फ्रैक्चर का भी प्लास्टिक सर्जरी विभाग में इलाज संभव है।

उन्होने कहा कि चेहरे पर उगे बाल, घाव के निशान, मस्से, झुर्रियां, पिंपल, चेहरे की आभा को फीका कर देते हैं, लेकिन अब कॉस्मेटिक सर्जरी व लेजर तकनीक के जरिए इन परेशानियों से निजात पाना आसान है। डॉ मेजर राकेश कौंडल को शरीर पर अनचाहे बालों को हटाना, चेहरे के निशानों को हटाना, झाइयां, मोटापा घटाना, गायनोकोमेस्टिया सर्जरी, झुर्रियां, चेहरे पर लाइनें व गड्ढे, टैटू रिमूव करने, राइनोप्लास्टी (नाक की हड्डी की सर्जरी) के लिए अत्याधुनिक तकनीक द्वारा सेवाएं उपलब्ध करवाने में महारत हासिल है।

डॉ मेजर राकेश कौंडल ने कहा कि प्लास्टिक सर्जरी विविधताओं की शैली है। यह शरीर के किसी अंग पर केंद्रित नहीं होती तथा सिर से पैर, सभी जगहों के लिए उपयुक्त है। यह शैली आज हर तरह की अंग विच्छेदक चोटों, आग से जले मरीजों, जन्मजात रोगों, खासतौर से हाथ-पैर की कुरूपता, मुंह-जबड़े की चोटों इत्यादि में मरीजों को आराम पहुंचा रही है।

इस दौरान फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा के मैनेजमेंट रिप्रेजेंटेटिव दीपक लट्ठ ने कहा कि फोर्टिस अस्पताल का मकसद लोगों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाएं घर-द्वार उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में प्लास्टिक, रिकंस्ट्रक्टिव एवं कॉस्मेटिक सर्जरी के आने से अब अस्पताल में हर तरह का उपचार उपलब्ध है और मरीजों को बाहरी राज्यों में जाकर महंगे इलाज से निजात मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0