पीएम नेतन्याहू ने इस्राइल-हमास संघर्षविराम की मांग को फिर से किया खारिज

इस्राइल और हमास के बीच जारी संघर्ष में 11 हजार लोगों की जाने जा चुकी है। फिर भी यह संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Nov 7, 2023 - 11:30
 0  414
पीएम नेतन्याहू ने इस्राइल-हमास संघर्षविराम की मांग को फिर से किया खारिज

Videos

View All
सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब...

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 


इस्राइल और हमास के बीच जारी संघर्ष में 11 हजार लोगों की जाने जा चुकी है। फिर भी यह संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। विश्व के कई देश गाजा पट्टी में मानवीय संकट का हवाला देते हुए इस्राइल से हमला रोकने की मांग कर रहे हैं। इस पर इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कह दिया है कि वह गाजा में सहायता पहुंचने या बंधकों को बाहर निकालने के लिए जंग पर थोड़ी देर विराम देने पर विचार करेंगे। हालांकि, बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद एक बार फिर नेतन्याहू ने संघर्षविराम की मांग को फिर से खारिज कर दिया।
नेतन्याहू ने कहा कि उन्हें लगता है कि इस्राइल को युद्ध के बाद अनिश्चित अवधि के लिए फलस्तीनी क्षेत्र पर सुरक्षा जिम्मेदारी की आवश्यकता होगी। अमेरिका द्वारा मानवीय संकटों के कारण जंग को रोकने के प्रयासों पर इस्राइल के पीएम ने कहा कि सामान्य युद्धविराम उनके देश के युद्ध प्रयासों में बाधा उत्पन्न करेगा। नेतन्याहू ने सोमवार को कहा कि जहां तक छोटे-छोटे विरामों की बात है- ‘एक घंटा यहां, एक घंटा वहां’ हम पहले भी ऐसा कर चुके हैं। 
हमास का कहना है कि जब गाजा पर हमला हो रहा है तो वह बंधकों को मुक्त नहीं करेगा और न ही लड़ाई बंद करेगा। हमास-नियंत्रित क्षेत्र में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अब तक कम से कम 10,022 फलस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें 4,104 बच्चे भी शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने कहा है कि अस्पताल घायलों का इलाज नहीं कर सकते हैं। भोजन और साफ पानी खत्म हो रहा है और सहायता वितरण कहीं भी पर्याप्त नहीं है। वाशिंगटन सहायता को प्रवेश की अनुमति देने के लिए संघर्ष में विराम की व्यवस्था करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। हालांकि, इस्राइल ने साफ कह दिया है कि वह पूरी तरह से युद्ध पर विराम नहीं लगाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0