PM Shri KV नादौन का 100% रिजल्ट, अंश टॉपर

PM Shri केंद्रीय विद्यालय नादौन का CBSE 10वीं परिणाम 100% रहा। अंश पराशर 95.6% के साथ टॉपर, वसुंधरा और प्रियांशी भी अव्वल रहीं।

Apr 17, 2026 - 10:56
 0  9
PM Shri KV नादौन का 100% रिजल्ट, अंश टॉपर

रोज़ाना हिमाचल ब्यूरो। नादौन  
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नादौन ने कक्षा 10वीं की CBSE परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100% परिणाम दर्ज किया है। विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस सत्र में अंश पराशर ने 95.6% अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि वसुंधरा परमार 94.6% के साथ दूसरे और प्रियांशी प्रसाद 93% के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

विद्यालय के प्राचार्य सुनील दत्त लखनपाल ने प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए सही योजना और निरंतर अभ्यास बेहद जरूरी है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ अन्य कौशल विकसित करने की भी प्रेरणा दी।

विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0