सलमान खान काला हिरण केस, सुनवाई से जज ने किया इनकार, नई बेंच करेगी फैसला

सलमान खान के काला हिरण केस में राजस्थान हाई कोर्ट के जज ने सुनवाई से इनकार किया। अब नई बेंच करेगी फैसला, मामला फिर टला।

Feb 16, 2026 - 18:43
 0  99
सलमान खान काला हिरण केस, सुनवाई से जज ने किया इनकार, नई बेंच करेगी फैसला

Videos

View All
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स..

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण केस सालों से कोर्ट में चल रहा है. राजस्थान हाई कोर्ट में इस बहुचर्चित केस से जुड़ी अपीलें की गईं। ऐसे में अब इस केस से जुड़ीं अपीलों पर सुनवाई को एक बार फिर से टाल दिया गया है। जस्टिस बलजिंदर सिंह संधू की बेंच ने इन अपीलों पर सुनवाई से इनकार कर दिया है, जिसके बाद मामले को पुट अप अनदर बेंच कर दिया गया है। अब ये मामला मुख्य न्यायाधीश के समक्ष रखा जाएगा, फिर तय हो गा कि आगे इन अपीलों की सुनवाई किस बेंच में की जाएगी. फिलहाल, कोर्ट में दो अपीलों पर सुनवाई होनी थी, लेकिन अब ये लंबित हो गया है।

काला हिरण शिकार मामले में सैफ अली खान, नीलम, तब्बू और सोनाली बेंद्रे को बरी कर दिया गया था, जिसके बाद अब उनके खिलाफ राज्य सरकार की ओर से लीव टू अपील पेश की गई है. यह अपील राजस्थान हाईकोर्ट में विचाराधीन है। मामला साल 1998 में लूणी थाने में दर्ज किया गया था। आरोप है कि 1 और 2 अक्टूबर 1998 की आधी रात को काला हिरण का शिकार किया गया था। इसी मामले को लेकर सलमान खान, सैफ अली खान, नीलम, सोनाली बेंद्र, तब्बू और दुष्यंत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

जज ने सुनवाई से किया इनकार
काला हिरण केस में सलमान खान के खिलाफ वन्य जीव सरंक्षण अधिनियम की धारा 9/51 के तहत कार्रवाई की गई थी। इस मामले में सलमान को छोड़कर बाकी सहयोगियों को बरी कर दिया गया था. उन्हें 5 अप्रैल 2018 को बरी किया गया था. वहीं, इस केस में सलमान को 5 अप्रैल 2018 को पांच साल की सजा भी सुनाई गई थी. लेकिन बाद में वो बेल पर रिहा हो गए थे।

सह आरोपियों के खिलाफ लीव टू अपील जारी
जब सलमान खान को इस केस में सजा हुई तो उन्होंने जिला एवं सेशल न्यायालय जोधपुर में अपील दायर की थी और जमानत पर रिहा हो गए थे। इसके साथ ही बाद में सलमान की अपील को हाई कोर्ट में ट्रांसफर करने की याचिका दी गई थी। हाई कोर्ट के आदेश पर 21 मार्च, 2022 को ये अपील हाई कोर्ट में ट्रांसफर कर दी गई थी। इस मामले में अधिवक्ता महिपाल विश्नोई का भी बयान सामने आया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0