प्रकाश चौधरी जिला मंडी में कांग्रेस अध्यक्ष थे और आगे भी रहेंगे : प्रतिभा सिंह 

पूर्व मंत्री एवं जिला मंडी कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश चौधरी द्वारा कांग्रेस के सभी पदों, प्राथमिक सदस्यता एवं मंडी जिला कांग्रेस अध्यक्ष के पद से त्यागपत्र देने के बाद बल्ह में कांग्रेस की रार खुलकर सामने आ गई है।

Feb 17, 2024 - 13:35
Feb 17, 2024 - 13:36
 0  279
प्रकाश चौधरी जिला मंडी में कांग्रेस अध्यक्ष थे और आगे भी रहेंगे : प्रतिभा सिंह 

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल 

पूर्व मंत्री एवं जिला मंडी कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश चौधरी द्वारा कांग्रेस के सभी पदों, प्राथमिक सदस्यता एवं मंडी जिला कांग्रेस अध्यक्ष के पद से त्यागपत्र देने के बाद बल्ह में कांग्रेस की रार खुलकर सामने आ गई है। प्रकाश चौधरी द्वारा त्यागपत्र देने की घोषणा सोशल मीडिया पर करने के बाद मामला गरमाया हुआ है। गुरुवार देरशाम पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने इस बात की सूचना सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसके बाद शुक्रवार सुबह उनके घर कार्यकर्ताओं का जमघट लग गया। उधर, कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी इस मसले पर प्रकाश चौधरी से बात की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी उनसे संपर्क साधा है। प्रकाश चौधरी को रविवार को मुख्यमंत्री ने शिमला बुलाया है, ताकि उनकी नाराजगी को दूर किया जा सके। कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का कहना है कि पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी की शिकायतें जायज हैं। इस मसले को बातचीत करके हल कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रकाश चौधरी मंडी जिला में कांग्रेस अध्यक्ष थे और आगे भी रहेंगे। उनका त्यागपत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। शनिवार को बड़ी संख्या में लोगों ने पूर्व मंत्री के घर पहुंच कर उनसे मंत्रणा की है। पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने कहा कि उन्हें सीएम ने शिमला बुलाया है, और वह वहां जाकर एक बार फिर से सारी बातें बताएंगे। वहीं जिला मंडी कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय ठाकुर, बल्ह कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने भी कहा कि जिला अध्यक्ष द्वारा लिए गए इस निर्णय को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा के लिए रविवार को डड़ौर में एक बैठक की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0