कांगड़ा जिला में सुरक्षित भवन निर्माण को दी जाएगी प्राथमिकता: डीसी

सुरक्षित भवन निर्माण के लिए मिस्त्रियों तथा कारपेंटर्स को प्रशिक्षित किया जाएगा, प्रत्येक पंचायत से कम से कम मिस्त्रियों को सुरक्षित भवन निर्माण के लिए प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है

Aug 29, 2024 - 19:23
 0  540
कांगड़ा जिला में सुरक्षित भवन निर्माण को दी जाएगी प्राथमिकता: डीसी

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 

सुरक्षित भवन निर्माण के लिए मिस्त्रियों तथा कारपेंटर्स को प्रशिक्षित किया जाएगा, प्रत्येक पंचायत से कम से कम मिस्त्रियों को सुरक्षित भवन निर्माण के लिए प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है इस के लिए 31 अगस्त तक विकास खंड अधिकारियों के माध्यम से प्रशिक्षण के लिए नोमिनेशन भी मांगे गए हैं।

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि दूसरे चरण में कांगड़ा जिला के सात विकास खंडों के मिस्त्रियों तथा कारपेटर्स के लिए प्रशिक्षण करवाया जाएगा इसमें प्रत्येक ब्लाक से आठ मिस्त्रियों तथा दो बार बाइंडर के नाम भेजने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि नगरोटा बगबां, कांगड़ा, प्रागपुर, रैत, इंदौरा, नुरपुर, फतेहपुर दो सितंबर से लेकर सात सितंबर तक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा जिसमें सुरक्षित भवन निर्माण को लेकर विशेषज्ञ मिस्त्रियों को जानकारी उपलब्ध करवाएंगे। उन्होंने सभी विकास खंड अधिकारियों को प्रशिक्षण के लिए मिस्त्रियों की सूची 31 अगस्त तक भेजने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर आवासीय होगा तथा इस में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को मानदेय भी दिया जाएगा। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा जिला भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील जोन में स्थित है तथा इसी को ध्यान में रखते हुए भूकंपरोधी सुरक्षित भवन निर्माण अत्यंत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन तथा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से सुरक्षित भवन निर्माण तथा अन्य निर्माण कार्यों को लेकर आम जनमानस को जागरूक करने के लिए अभियान आरंभ किया जाएगा ताकि सामाजिक सहभागिता के साथ ग्रामीण स्तर तक लोगों को सुरक्षित भवन निर्माण के लिए प्रेरित किया जा सके। उन्होंने कहा कि भूकंप से नुक्सान को कम करने के लिए ईमारतों की रेट्रोफिटिंग जरूरी है तथा इसी दिशा में प्रारंभिक तौर पर विद्यालयों तथा अस्पतालों की इमारतों को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से रेट्रोफिटिंग का प्रयास आरंभ किया गया है। उन्होने बताया कि अभी तक 10 ईमारतों की रेट्रोफिटिंग के लिए राज्य आपदा प्रबन्धन ने पैसे जारी किए हैं। इन 10 ईमारतों में अस्पताल और स्कूल शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0