कर दाता संवाद अभियान के तहत कांगड़ा में कार्यक्रम हुआ आयोजित

राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष जागरूकता कार्यक्रम के तहत करदाता संवाद का आयोजन किया गया।

Aug 20, 2024 - 19:26
 0  324
कर दाता संवाद अभियान के तहत कांगड़ा में कार्यक्रम हुआ आयोजित

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

सुमन महाशा। कांगड़ा 

राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष जागरूकता कार्यक्रम के तहत करदाता संवाद का आयोजन किया गया। यह आयोजन मंगलवार को कांगड़ा के टंडन क्लब में किया गया। जिला कांगड़ा  के राज्य कर एवं आबकारी उपायुक्त प्रदीप शर्मा की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में व्यापार मंडल कांगड़ा के तमाम व्यापारियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में व्यापारियों को वस्तु एवं सेवा कर व अन्य राज्य करों के बारे में अधिकारियों के द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर उपस्थित व्यापारी वर्ग द्वारा अधिकारियों को अपनी समस्याओं के बारे में बताया गया जिनका अधिकारियों ने उचित समाधान किया।
इस जागरूकता कार्यक्रम में उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी प्रदीप शर्मा, सहायक आयुक्त राजीव जसवाल और आबकारी अधिकारी विनोद शर्मा ने मौके पर उपस्थित सभी व्यापारियों को विभिन्न प्रकार के करों के बारे में जानकारी दी। सहायक आयुक्त राजीव जसवाल ने बताया कि यदि किसी भी व्यापारी को किसी भी तरह के सुझाव देने हैं या शिकायतें भेजनी है तो वह विभागीय वेबसाइट पर जाकर www.hptax.gov.in और https://cmsankalp.hp.gov.in/Excise tax/dost.aspx पर कर दाता संवाद पेज के माध्यम से ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकता है। 

उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी जिला कांगड़ा प्रदीप शर्मा ने संबोधन के दौरान कहा कि सरकार द्वारा करदाताओं की समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से चलाया गया विशेष जागरूकता अभियान कर दाता संवाद कार्यक्रम लाभकारी होगा। इससे कोई भी व्यापारी अपने सुझाव और समस्याओं को सीधे विभाग तक पहुंच सकेगा और जिसका विभागीय स्तर पर उचित समाधान किया जाएगा। उन्होंने मौके पर मौजूद सभी व्यापारियों से अपने सुझाव और समस्याओं को ऑनलाइन माध्यम से प्रस्तुत करने के लिए कहा।

आज के इस जागरूकता कार्यक्रम में उपायुक्त  राज्य कर एवं आबकारी प्रदीप शर्मा सहित सहायक आयुक्त राजीव जसवाल, आबकारी अधिकारी विनोद शर्मा एवं अन्य अधिकारी, कांगड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा, जनरल सेक्रेटरी नरेंद्र त्रेहन, वाइस प्रेसिडेंट रमेश चंद्र और अन्य व्यापारियों ने भाग लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0