शिक्षा तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में गुणवत्ता को दी जा रही प्राथमिकता: बाली

पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि शिक्षा तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में गुणवत्ता लाने के लिए विस्तृत कार्य योजना के अन्तर्गत कार्य किए जा रहे हैं

Dec 1, 2024 - 14:32
 0  216
शिक्षा तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में गुणवत्ता को दी जा रही प्राथमिकता: बाली

Videos

View All
बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला।

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल

पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि शिक्षा तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में गुणवत्ता लाने के लिए विस्तृत कार्य योजना के अन्तर्गत कार्य किए जा रहे हैं ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें। शनिवार देर रात टांडा मेडिकल कालेज में कॉन्क्सस 2024 कार्यक्रम की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि आम जनमानस को घर-द्वार के निकट उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक स्वास्थ्य संस्थान को स्तरोन्नत कर आदर्श स्वास्थ्य संस्थान के रूप में विकसित किया जा रहा है जिसमें मशीनरी एवं उपकरणों की व्यवस्था के लिए एक-एक करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि सभी महाविद्यालयों में केजुएलटी विभाग को स्तरोन्नत कर आपातकालीन मेडिसिन विभाग बनाए जा रहे हैं। कैंसर के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इन्हें आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रदेश में स्टेट ऑफ द आर्ट सुविधाओं के साथ स्टेट कैंसर इंस्टीटयूट स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने संबोधन के दौरान विकास पुरुष स्वर्गीय जीएस बाली को याद करते हुए बताया कि मेडिकल कॉलेज टांडा विकास पुरुष की सोच थी जिसके फल स्वरुप यह मेडिकल कॉलेज प्रदेश का अग्रणी मेडिकल कॉलेज बना और आज यहां हजारों लोग दूर-दूर से अपना इलाज करवाने आते हैं। मुख्यातिथि ने प्रशिक्षु चिकित्सकों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि मेडिकल कालेज के नौ विभिन्न छात्रवासों में जिम स्थापित करने के लिए नब्बे लाख रूपये प्रदान किए जाएंगे ताकि प्रशिक्षुओं को व्यायाम की सुविधा भी मिल सके। कार्यक्रम के आयोजन के लिए पर्यटन निगम के अध्यक्ष ने आयोजकों को दो लाख की राशि भी स्वीकृत की। इससे पहले कार्यकारी प्रिंसिपल डा मिलाप ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए टांडा मेडिकल कालेज की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर प्रशिक्षु चिकित्सक संगठन के अध्यक्ष आयुष ठाकुर ने भी मुख्य अतिथि के समक्ष अपना संबोधन दिया और अपनी समस्याओं को रखा। प्रशिक्षु चिकित्सकों ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मनोरंजन किया।

कार्यक्रम में डॉक्टर सुमन गुप्ता, अतिरिक्त निदेशक डॉ मेजर अवनिंद्र कुमार, विभिन्न विभागों के एचओडी, डॉक्टर, आयुष ठाकुर, स्मृति और प्रशिक्षु डॉक्टर मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0