कांगड़ा में राहुल गांधी का बड़ा संदेश! “जिला अध्यक्ष बनें जज, मेहनती कार्यकर्ताओं को दें सम्मान”

कांगड़ा में आयोजित कांग्रेस जिला अध्यक्षों की कार्यशाला में राहुल गांधी ने संगठन मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मेहनती कार्यकर्ताओं की पहचान कर उन्हें सम्मान देना जरूरी है।

Apr 30, 2026 - 20:58
 0  54
कांगड़ा में राहुल गांधी का बड़ा संदेश! “जिला अध्यक्ष बनें जज, मेहनती कार्यकर्ताओं को दें सम्मान”
कांगड़ा में राहुल गांधी का बड़ा संदेश! “जिला अध्यक्ष बनें जज, मेहनती कार्यकर्ताओं को दें सम्मान”
कांगड़ा में राहुल गांधी का बड़ा संदेश! “जिला अध्यक्ष बनें जज, मेहनती कार्यकर्ताओं को दें सम्मान”

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम राजनीति अपनी जगह, राजनीति अपनी जगह, लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

कांगड़ा। सुमन महाशा 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कांगड़ा के गुप्त गंगा में आयोजित कांग्रेस जिला अध्यक्षों की 10 दिवसीय कार्यशाला के समापन अवसर पर संगठन को मजबूत बनाने का मंत्र दिया। इस दौरान उनके साथ सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित हिमाचल और अन्य राज्यों के वरिष्ठ नेता व जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसका संगठन और बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। उन्होंने जिला अध्यक्षों से आह्वान किया कि वे पूरी स्वतंत्रता के साथ कार्य करें और धरातल पर मेहनत करने वाले सच्चे कार्यकर्ताओं की पहचान करें।

उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद अत्यंत जिम्मेदारी भरा है और यदि इस पद पर ईमानदार व्यक्ति कार्य करेगा तो वह हर बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को पहचानने में सफल होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बेहतर कार्य करने वाले जिला अध्यक्षों को पार्टी में आगे बढ़ने के अवसर दिए जाएंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि जिला अध्यक्ष अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए सभी नियुक्तियां स्वतंत्र रूप से कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष को “जज की तरह काम करना चाहिए, वकील की तरह नहीं”, यानी निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ निर्णय लेना जरूरी है।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलें और लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और समाधान करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए हर बूथ को मजबूत करना जरूरी है और इसके लिए ईमानदार कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देना सबसे अहम है।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों और कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना भी की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0