नगरोटा के रेनबो इंटरनेशनल स्कूल में अनविता 97.2% से टॉपर

नगरोटा बगवां के रेनबो इंटरनेशनल स्कूल का CBSE 10वीं परिणाम शानदार रहा। अनविता जेटली 97.2% के साथ टॉपर रहीं, 16 छात्रों ने 90%+ अंक हासिल किए।

Apr 17, 2026 - 11:22
Apr 17, 2026 - 11:38
 0  90
नगरोटा के रेनबो इंटरनेशनल स्कूल में अनविता 97.2% से टॉपर

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। नगरोटा बगवां
रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां के छात्रों ने सीबीएसई की दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन दर्शाते हुए स्कूल व अभिभावकों के नाम को गौरवान्वित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. छवि  कश्यप ने बड़े ही हर्ष के साथ बच्चों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे स्कूल के सीबीएसई  की दसवीं  कक्षा के परीक्षा परिणाम में  16 बच्चों  ने 90 प्रतिशत से ज्यादा और 54 बच्चों ने 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक लिए हैं जो बड़ी उपलब्धि है 

अनविता जेटली ने 97.2% अंक प्राप्त कर टाॅप किया। वहीं, अर्चित शर्मा, कृति भारद्वाज और तनिशा कटोच  ने 96%, किंजल कौंडल ने 95.6 %, समृद्धि सुपेहिया ने 95%, श्रीन सिंह ने 94.4,%, संसृति खंगर ने 94%, संस्कृति राणा ने 93.8% , राघव सूद ने  93.6% , शिवांश कौंडल ने 93.6%, हर्षिता चौधरी ने 92.4%, आश्वी शर्मा ने 92%, आस्था ने  91.6 %, युक्ति पॉल ने 91.4%, आरोही ने 91% अंक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त स्कूल के 54 छात्रों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

SCOOL

इसको लेकर वीरवार को जिन 16 बच्चों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक लिए थे उनके माता-पिता को भी स्कूल में बुलाया गया था। इस दौरान छात्रों ने कहा कि हमारी सफलता के पीछे प्रधानाचार्य डॉ. छवि  कश्यप और अध्यापकों का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा था कि जब भी पढ़ाई में कोई दिक्कत आए तो दिन हो या रात हमें जरूर कॉल करें।  


इस उपलक्ष पर स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ, छवि कश्यप ने बच्चों का मुंह मीठा करवाते हुए उनके भावी  भविष्य  के लिए शुभकामना दी । इस अवसर पर स्कूल की एडमिनिस्ट्रेटिव मैनेजर मधु चौधरी, अकादमिक हेड रेणू मराठा , सीबीएसई  इंचार्ज अर्पणा भारद्वाज व  स्कूल के अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0