Netflix पर छाई 2 घंटे 26 मिनट की कॉमेडी ड्रामा फिल्म, नंबर-1 पर कब्जा

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही तेलुगु फिल्म ‘अनगनगा ओका राजू’ ने रिलीज होते ही नंबर-1 पोजीशन हासिल की, जानें इसकी कहानी और कमाई।

Feb 25, 2026 - 00:45
 0  0
Netflix पर छाई 2 घंटे 26 मिनट की कॉमेडी ड्रामा फिल्म, नंबर-1 पर कब्जा

 नई दिल्ली।  हर विकेंड पर कई सारी फिल्में और सीरीज ओटीटी पर रिलीज की जाती है, जिसे देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आते हैं. वहीं कुछ फिल्में सिनेमाघरों में ही सुर्खियां बटोर लेती है, तो कुछ को ओटीटी पर पहचान मिल जाती है. दरअसल, आज के दौर में लोग घर से बाहर जाकर फिल्में देखने कम पसंद करते हैं. आपको भी घर से बाहर जाकर फिल्में देखने का मन नहीं करता है, तो आप घर बैठे ही ओटीटी पर फिल्मों के मजे ले सकते हैं. आज हम आपके लिए एक ऐसी कॉमेडी ड्रामा फिल्म लेकर आए हैं, जो पिछले दो हफ्तों से लगातार ट्रेंड कर रही है।

Anaganaga Oka Raju कब हुई थी रिलीज?
यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म तेलुगु इंडस्ट्री की है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. इस मूवी में नवीन पॉलीशेट्टी और मीनाक्षी चौधरी ने अहम किरदार निभाया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. दरअसल, यह फिल्म 14 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. वहीं फरवरी में इस फिल्म को ओटीटी पर स्ट्रीम किया जा रहा है. इतना ही नहीं इस फिल्म ने ओटीटी पर रिलीज होते ही अपना दबदबा बना लिया है।

Netflix परह ट्रेंड कर रही ‘अमगनगा ओका राजू’
आपको बता दें कि तेलुगु की यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म पिछले 2-3 हफ्ते से नेटफ्लिक्स पर लगातार ट्रेंड कर रही है. दरअसल, जब यह कॉमेडी फिल्म ओटीटी पर रिलीज की गई थी, तो उसने शुरुआत में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को पीछे छोड़ दिया और नंबर-1 का खिताब अपने नाम कर लिया था. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका टाइटल ‘अमगनगा ओका राजू’ (Anaganaga Oka Raju) है. यह फिल्म 2 घंटे 26 मिनट की है. फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जो एक आलसी और चालाक राजू नाम के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है।

‘अमगनगा ओका राजू’ OTT पर कब हुई रिलीज
इस फिल्म को बनाने में करीब 8 करोड़ रुपये की लागत आई थी, तो वहीं फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था. यह मूवी थिएटर में 14 जनवरी को रिलीज की गई थी. इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. हालांकि, 26 दिन बाद ही इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया था. आपको बता दें कि यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 11 फरवरी को स्ट्रीम की गई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0