‘मैंने पैसे नहीं लिए…’, तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव का वीडियो वायरल, हाईकोर्ट ने नहीं दी जमानत
चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत नहीं मिली। वायरल वीडियो में बोले- मैंने पैसे नहीं लिए। अगली सुनवाई 16 फरवरी को।
नई दिल्ली।
राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस मामले को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने अपने कॉमेडी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहे हैं. लेकिन एक्टर इन दिनों काफी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। दरअसल एक चेक बाउंस के मामले में एक्टर तिहाड़ जेल में बंद हैं, लेकिन इसी बीच उनका एक पुराना वीडियो काफी हो रहा है, जिसमें वो इस मामले पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो में वो साफ कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्होंने फिल्म बनाने के लिए पैसे उधार नहीं लिया था।
राजपाल यादव का पुराना वीडियो वायरल
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राजपाल यादव से सवाल पूछा गया कि था कि आपने फिल्म बनाने के लिए बिजनेसमैन माधव गोपाल अग्रवाल से 5 करोड़ रुपये कर्ज लिए थे. इस सवाल का जवाब देते हुए राजपाल यादव बोलते हैं, “ मैंने पैसे लिए नहीं थे बल्कि उन्होंने फाइनेंसर के तौर पर खुद इनवेस्ट किए थे। उन्हें अपने पोते को हीरो बनाना था.” वहीं एक्टर से पुछा गया कि आप साल 2012 में आई फिल्म अता पता लापता के डायरेक्टर थे. इस पर उन्होंने कहा कि मैं फिल्म अता पता लापता का ना तो डायरेक्टर था ना हूं और ना ही रहूंगा. मैं एक एक्टर हुं. आपको बता दें कि राजपाल यादव ने यह सारी बाते लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में कही थी।
राजपाल यादव से कोर्ट ने क्या पुछा
आज यानी 12 फरवरी को दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव से सवाल पूछा की आप सजा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन आपने पहले इस बात को कबूल किया है कि फिल्म बनाने के लिए आपने 5 करोड़ रुपये कर्ज लिए थे. वहीं राजपाल यादव की ओर से कोर्ट में कहा गया कि मैंने गुनाह कबूल किया है और वो कर्ज का पैसा चुकाने को भी तैयार है। इतना ही नहीं राजपाल यादव के वकील ने कहा कि एक्टर की ओर से लगभग 3 करोड़ रुपये की रकम दी जा चुकी है।
कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार
हालांकि, कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को जमानत देने से इंकार कर दिया है और उन्हें वापस तिहाड़ जेल भेज दिया गया है. आपको बता दें कि राजपाल यादव केस की अगली सुनवाई 16 फरवरी 2026 (सोमवार) को की जाएगी. सोमवार को पता चलेगा की एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव को जमानत मिलती है कि नहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0