राकेश कथूरिया बने ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के प्रदेश अध्यक्ष | कहा पत्रकारों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं होगा

राकेश कथूरिया बने ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष, बोले पत्रकारों के उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी, संगठन 24 घंटे सक्रिय।

Jun 3, 2025 - 12:45
 0  270
राकेश कथूरिया बने ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के प्रदेश अध्यक्ष | कहा पत्रकारों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं होगा

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

सुमन महाशा। कांगड़ा 

वरिष्ठ पत्रकार राकेश कथूरिया को ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ पंजीकृत का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। पिछले 30 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे राकेश कथूरिया मौजूदा समय में त्रिगर्त प्रेस क्लब जिला कांगड़ा पंजीकृत के महासचिव है। इसके अलावा  राकेश कथूरिया प्रदेश उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट, प्रेस सचिव विशेष ओलंपिक भारत, प्रेस सचिव सनातन धर्म सभा कांगड़ा, पूर्व प्रधान रोटरी क्लब कांगड़ा, प्रधान सामाजिक सांस्कृतिक संगठन द प्रमोटर्स, प्रधान माता बज्रेश्वरी देवी उत्सव आयोजन समिति कांगड़ा हैं। अब उन्हें पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष केडी सिंह का हृदय से धन्यवाद किया है। राकेश कथूरिया ने पिछले 30 सालों में बहुत से मुद्दों को उठाया।  इसके अलावा निर्भीक पत्रकारिता करते हुए गुंडागर्दी के खिलाफ भी उन्होंने लड़ाई लड़ी।  राकेश कथूरिया ने कहा है कि पत्रकार संघ के तमाम सदस्यों का स्नेह, विश्वास और समर्थन उनके लिए अमूल्य है। उनका कहना है कि यह जिम्मेदारी उनके  लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी चुनौती भी है।  वे पूरे मनोयोग से संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और पत्रकारिता के मूल्यों को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे। संगठन आज पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार मध्यप्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली सहित हिमाचल प्रदेश में संचालित किया जा रहा है। जिसमें अभी तक लगभग 427 पत्रकार साथियों को न्याय दिलाने का कार्य किया गया है।  संगठन के समस्त पदाधिकारी 24 घंटे सक्रियता से कार्यरत रहते हैं।

इसके अलावा संघ द्वारा तीन सौ से अधिक आईएएस आईपीएस आदि को सम्मानित करने का कार्य किया गया है। राकेश कथूरिया ने कहा है कि पत्रकारों के उत्पीड़न को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0