राज दरबार रामपुर में भागवत कथा का आयोजन प्रारंभ
रामपुर के ऐतिहासिक पदम पैलेस में स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के चतुर्वार्षिक श्राद्ध उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 11 से 18 जून तक किया जा रहा है।

ओम प्रकाश शर्मा। शिमला
शिमला जिला के रामपुर “पदम पैलेस” में 11 जून 2025 से 18 जून 2025 तक भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन हिमाचल प्रदेश में 6 बार के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की चतुर वार्षिक श्राद्ध के उपलक्ष में प्रारंभ हुआ है। भागवत कथा की रस्म एवं समस्त वैदिक उपचारिताएं हिमाचल कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा प्रतिभा सिंह एवं उनके सुपुत्र हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह की उपस्थिति में पूरी की गई। भागवत कथा श्रवण के लिए विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल प्रदेश की समस्त जनता को अपने सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट के माध्यम से आमंत्रित किया है। बता दे की राज परिवार ने हिंदू धर्म की उच्च परंपराओं का निर्वहन करते हुए भागवत कथा के प्रथम दिन पंडाल में आम जनों के साथ भूमि पर बैठकर कथा श्रवण किया। हिमाचल प्रदेश के विकास पुरुष स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह का चतुर्वाषिक श्राद्ध 24 जून 2025 को रामपुर के पदम पैलेस में आयोजित किया जा रहा है।
What's Your Reaction?






