महेश भट्ट का भेजा वीडियो देख भावुक हुए रणबीर कपूर

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' को लेकर सुर्खियों में हैं।

Nov 26, 2023 - 13:33
 0  396
महेश भट्ट का भेजा वीडियो देख भावुक हुए रणबीर कपूर

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर पहली बार साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे। रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल फिल्म का प्रमोशन करने में व्यस्त है। हाल ही में एनिमल' फिल्म की टीम फिल्म को प्रमोट करने के लिए 'इंडियन आइडल' के शो में पहुंची। शो में महेश भट्ट ने रणबीर कपूर के लिए एक वीडियो संदेश भेजा, जिसे देख अभिनेता भावुक हो गए।
वीडियो संदेश में मशहूर निर्माता महेश भट्ट कहते हैं कि रणबीर कपूर दुनिया के सबसे अच्छे पिता हैं। महेश भट्ट ने कहा, 'आलिया रणबीर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में से एक मानती हैं, लेकिन मेरा मानना है कि रणबीर दुनिया के सबसे अच्छे पिता हैं। जब वे अपनी बेटी राहा को देखते है, तो काश आप उस समय उनकी आंखें देख पाते।' निर्माता ने आगे बताया कि अभिनेता की मां नीतू कपूर कहती हैं, 'ऐसा प्यार तो मां करती है अपने बच्चों से, जिस तरह रणबीर अपनी बेटी राहा से करते हैं।' महेश भट्ट ने कहा, 'मुझे गर्व है कि मेरे पास रणबीर जैसे दामाद हैं।'
महेश भट्ट का वीडियो देख कर रणबीर कपूर ने कहा, 'उनकी बातों से में इमोशनल हो गया हूं। उन्होंने मुझसे सामने से कभी ऐसी बातें नहीं कही हैं। मैं इसके लिए इंडियन आइडल को धन्यवाद कहना चाहता हूं।'  
'एनिमल' फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर अहम भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, अनिल कपूर फिल्म में रणबीर के पिता की भूमिका निभाएंगे। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'एनिमल' फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0