रिकांगपिओ कॉलेज में NSS का स्वच्छता अभियान शुरू
रिकांगपिओ के ठाकुरसेन नेगी राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ, स्वच्छता और समाज सेवा पर दिया गया जोर।
रिकांगपिओ। ठाकुरसेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में जिला किन्नौर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर के शुभारंभ पर महाविद्यालय के प्राचार्य डाक्टर उत्तम चंद चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डाक्टर शांता कुमार ने बताया कि इस अवसर पर महाविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर शेर सिंह नेगी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में स्वयंसेवियों ने मुख्यातिथि, प्राध्यापकों व कर्मचारियों का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने एनएसएस के उद्वेश्य ‘नोट मी बट यू’ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण व समाज सेवा के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0