आपदा प्रभावितों को सौंपी राहत राशि

हिमाचल सरकार द्वारा प्रदेश में आपदा से प्रभावित हुए परिवारों के पुनर्वास के संकल्प के अंतर्गत शनिवार को विशेष राहत राशि वितरण समारोह आयोजित किया गया।

Nov 25, 2023 - 17:17
 0  531
आपदा प्रभावितों को सौंपी राहत राशि

Videos

View All
मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 

हिमाचल सरकार द्वारा प्रदेश में आपदा से प्रभावित हुए परिवारों के पुनर्वास के संकल्प के अंतर्गत शनिवार को विशेष राहत राशि वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसके तहत किन्नौर जिले में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए मकानों के 11 प्रभावितों को रिकांग पिओ के आई.टी.डी.पी भवन में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा प्रति व्यक्ति 03 लाख रुपये का चैक वितरित किया गया।
 इस अवसर पर  राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के पुर्नवास एवं पुन-उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार के संकल्प, ‘प्रदेश में प्रभावित परिवारों के पुनर्वास’ को आगे बढ़ाते हुए आज विशेष राहत राशि वितरण समारोह आयोजित किया गया और जिले के 11 प्रभावितों के पुनर्वास के लिए राशि वितरित की गई।
राजस्व मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी भोगौलिक परिस्थितियों के कारण प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से हमेशा से ही संवेदनशील राज्य रहा है। इस वर्ष मौनसून के दौरान आई भारी बारीश, भूस्खंलन, बाढ़ इत्यादि के कारण प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने लगभग 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान झेला, कई क्षेत्र सड़क सम्पर्क से कट गए और घर व अन्य सम्पदा बह गई।
उन्होंने कहा कि इस आपदा की परिस्थिति में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने प्रभावितों का दुख सांझा करते हुए मानवीय संवेदनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यथा-सम्भव सहायता प्रदान की और पुनःनिर्माण व पुनःउत्थान के लिए 45 सौ करोड़ रुपये का विशेष राहत पैकेज देने की घोषणा की। प्रदेश सरकार द्वारा मुआवज़ा राशि में, ऐतिहासिक वृद्वि की गई क्षतिग्रस्त मकानों के पुनःनिर्माण के लिए भूमि, प्रभावित परिवारों को रहने के लिए किराए का प्रावधान और 6 महीने तक निःशुल्क राशन प्रदान किया जा रहा है।
विशेष राहत राशि वितरण समारोह में किन्नौर जिले के प्रभावित परिवारों में सांगला गांव के ज्ञान प्रकाश, अर्जुन सिंह, प्रेम राज व सुभाष चंद्र, ब्रुआ गांव की राम कुमारी, जीवन लाल व भूपेंद्र सिंह, होमते गांव के हमीर सिंह, काफनू गांव के पुष्पेंद्र कुमार व अक्षय कुमार तथा काचे गावं के नर बहादुर को पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए मकानों के लिए प्रत्येक व्यक्ति 03 लाख रुपये का चैक वितरित किया गया। इसके उपरांत राजस्व मंत्री ने जिले के राजस्व अधिकारियों के साथ राजस्व मुकदमों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी की। इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों को निपटाने के निर्देश दिए तथा इंतकाल के मामले शीघ्र निपटाने को कहा। उन्होंने जिले में राजस्व के हो रहे कार्यों के प्रति संतुष्टि व्यक्त की। इस अवसर पर किन्नौर की उपायुक्त तोरूल रवीश सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0