धर्मशाला बस स्टैंड पर आयोजित हुआ सड़क जागरूकता कार्यक्रम 

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी धर्मशाला बस स्टैंड में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Feb 7, 2024 - 20:17
 0  234
धर्मशाला बस स्टैंड पर आयोजित हुआ सड़क जागरूकता कार्यक्रम 

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

मुनीश धीमान। धर्मशाला

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी धर्मशाला बस स्टैंड में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मंडलीय प्रबंधक एचआरटीसी धर्मशाला मंडल पंकज चड्ढा बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। इसके अतिरिक्त एचआरटीसी अपनी स्थापना का 50वां वर्ष भी मना रहा है जिसके तहत भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने वाले एचआरटीसी धर्मशाला के चालकों, परिचालकों, मैकेनिकों सहित अन्य स्टाफ को भी प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मंडलीय प्रबंधक एचआरटीसी धर्मशाला मंडल पंकज चड्ढ़ा ने कहा कि यातायात नियमों की अनुपालना अत्यंत जरूरी है। यातायात नियमों की अनुपालना स्वयं को ही नहीं बल्कि दूसरों की भी अनमोल जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने सभी प्रकार के वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा नियमों की कड़ाई से अनुपालना करते हुए अनमोल जिंदगियों को बचाने का आहवान किया।
उन्होंने बताया कि देश में 11 प्रतिशत मृत्यु का कारण सड़क दुर्घटनाएं बनती हैं, जिसमें लगभग 99 फीसदी सड़क दुर्घटनाओं का कारण मानवीय चूक होना पाया गया है। इसके अतिरिक्त 65 प्रतिशत सडक दुर्घटनाओं का कारण ओवर स्पीड जबकि वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का इस्तेमाल तथा नशा कर गाड़ी चलाना भी प्रमुख कारण रहता है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के कारण कई परिवार तबाह हो गए हैं तथा पीड़ित परिवारों को कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता है। उन्होंने एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों की कड़ाई से अनुपालना करते हुए वाहन चलाने का आह्वान किया है।
   पंकज चड्ढा ने कहा कि एचआरटीसी अपनी स्थापना का 50वां वर्ष भी मना रहा है जो प्रत्येक हिमाचल वासी के लिए गौरवशाली क्षण है। उन्होंने कहा कि 50 साल बाद भी एचआरटीसी के प्रति प्रदेश वासियों ने विश्वास को जगाए रखा है। उन्होंने कहा कि आज एचआरटीसी के प्रति लोगों का जो भावनात्मक रिश्ता कायम हुआ है ये एचआरटीसी से जुड़े प्रत्येक कर्मचारी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से एचआरटीसी के ड्राईवरों की पूरे देश भर में एक अलग पहचान है जिन पर एचआरटीसी गर्व महसूस करता है।
इससे पहले मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी साहिल कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय के माध्यम से एचआरटीसी बस सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में एचआरटीसी के परिचालाकों ने लोक गीत संगीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर एचआरटीसी धर्मशाला के चालकों, परिचालकों एवं अन्य स्टाफ सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0