किन्नौर में नाथपा एनएच-5 पर भूस्खलन होने से रास्ता बंद
जिला किन्नौर में नाथपा झूला के पास शुक्रवार रात को अचानक पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई।

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल
जिला किन्नौर में नाथपा झूला के पास शुक्रवार रात को अचानक पहाड़ी से भूस्खलन हुआ है। हाईवे पर बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। इससे किन्नौर का संपर्क कट गया है। यातायात अवरुद्ध होने से हजारों लोग परेशान हैं। हाईवे पर मलबा आने के कारण एनएच के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। एनएच-5 बंद होने की सूचना मिलते ही विभाग यातायात व्यवस्था बहाल करने में जुटा है।
What's Your Reaction?






