कंगोस की स्पार्टन ब्वायज ने जीता विंटर कप, 64 टीमें पीछे छोड़ीं
रिकांगपिओ में विंटर क्रिकेट कप में स्पार्टन ब्वायज कंगोस ने शानदार जीत दर्ज कर 64 टीमों को पीछे छोड़ खिताब अपने नाम किया।
रिकांगपिओ । महेश्वर नारायण यंग स्पोट्र्स क्लब कंगोस द्वारा पहली बार आयोजित विंटर कप क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा, जिसमें स्थानीय टीम स्पार्टन ब्वायज कंगोस ने शानदार जीत हासिल की। प्रतियोगिता में कुल 64 टीमों ने भाग लिया। क्लब के प्रधान आशु नेगी, उपप्रधान सनी नेगी, सचिव रोहन नेगी, कोषपाल मुन्ना नेगी, सलाहकार हरीश नेगी सहित सभी सदस्यों के सहयोग ये प्रतियोगिता करवाई। फाइनल मुकाबले में स्पार्टन ब्वायज कंगोस और डीसीसी ब्रुआ की टीम आमने-सामने हुई।
टॉस जीतकर कंगोस की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। डीसीसी ब्रुआ ने निर्धारित आठ ओवर में 53 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्पार्टन ब्वायज कंगोस ने मात्र 5वें ओवर में ही मुकाबला जीत लिया। समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष सूरत नेगी को आमंत्रित किया था, लेकिन वे किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो सके। उनके मार्गदर्शन में भाजपा निचार मंडल अध्यक्ष ज्ञावा पालदेन अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में पहुंचे।
उन्होंने क्लब को सहयोग राशि के रूप में एक लाख एक हजार रुपए प्रदान किए। साथ ही प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग करने वाली गांव की महिलाओं को 11 हजार रुपए तथा लोक नृत्य टीमों को दो हजार रुपए की राशि सम्मान स्वरूप प्रदान की गई। विशेष अतिथि के रूप में जगत नेगी, पदम देव मेहता और महावीर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अन्य अतिथियों में ग्राम पंचायत बरी के पूर्व प्रधान एवं भाजपा प्रवक्ता योगराज नेगी, पूर्व प्रधान निचार बसंती नेगी, पूर्व प्रधान सुंगरा अनुराधा नेगी, पूर्व प्रधान कांबा मोनिका नेगी, सुनील नेगी गंगा देव आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0