टांडा में शुरू हुई रॉबोटिक सर्जरी, नर्सिंग सीटें बढ़ीं

सीएम सुक्खू ने टांडा मेडिकल कॉलेज में 30 करोड़ की लागत से रॉबोटिक सर्जरी सुविधा का शुभारम्भ किया, बीएससी नर्सिंग सीटें 60 कीं।

Sep 12, 2025 - 19:33
 0  117
टांडा में शुरू हुई रॉबोटिक सर्जरी, नर्सिंग सीटें बढ़ीं
टांडा में शुरू हुई रॉबोटिक सर्जरी, नर्सिंग सीटें बढ़ीं

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम राजनीति अपनी जगह, राजनीति अपनी जगह, लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

सुमन महाशा। कांगड़ा
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा में 30 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित रॉबोटिक सर्जरी सुविधा का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री स्वयं टांडा में इसका उद्घाटन करने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर लैंड नहीं कर सका।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के निकट आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि हाल ही में शिमला स्थित अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी, चमयाणा में भी रॉबोटिक सर्जरी सुविधा शुरू की गई है।

श्री सुक्खू ने कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य और शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और आने वाले समय में पैट स्कैन मशीन भी टांडा मेडिकल कॉलेज में स्थापित की जाएगी, ताकि मरीजों को बाहर न जाना पड़े। साथ ही, आपातकालीन विभागों को भी सुदृढ़ किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बीएससी नर्सिंग की सीटें बढ़ाकर 60 करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि हमीरपुर, चंबा, नेरचौक और नाहन मेडिकल कॉलेजों में भी चरणबद्ध तरीके से रॉबोटिक सर्जरी सुविधा शुरू की जाएगी।

प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में 150 से 200 पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती, 50 ऑपरेशन थियेटर रेडियोग्राफर पदों का सृजन और बेहतर प्रदर्शन करने वाले चिकित्सकों को प्रोत्साहन दिए जाने की भी घोषणा की गई।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल, कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, आर.एस. बाली, भवानी सिंह पठानिया सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया चंडीगढ़ से वर्चुअल रूप से जुड़े।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0