कांगड़ा शिविर में बोले संजय रतन, कार्यकर्ता ही ताकत

कांगड़ा के गुप्त गंगा में कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर, विधायक संजय रतन ने कहा- कर्मठ कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत और मजबूती की नींव हैं।

Apr 23, 2026 - 22:26
 0  180
कांगड़ा शिविर में बोले संजय रतन, कार्यकर्ता ही ताकत
कांगड़ा शिविर में बोले संजय रतन, कार्यकर्ता ही ताकत

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम राजनीति अपनी जगह, राजनीति अपनी जगह, लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

सुमन महाशा। कांगड़ा
ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय रतन ने गुप्त गंगा में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत उसके कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ता ही पार्टी की विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनते हैं और उनकी वैचारिक दृढ़ता से ही संगठन मजबूत होता है।

वे बृहस्पतिवार को संगठन सृजन अभियान के तहत कांगड़ा में आयोजित जम्मू-कश्मीर, पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश के जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर में संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी होने के नाते स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभा चुकी है और आजादी के बाद भी विविधताओं से भरे भारत को एक सूत्र में पिरोने में उसका अमूल्य योगदान रहा है।

 संजय रतन ने कहा कि स्वतंत्रता के पश्चात देश ने जिस तीव्र गति से विकास किया और अंतरिक्ष तक अपनी पहचान बनाई, वह कांग्रेस की दूरदर्शी नीतियों और नेतृत्व का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि यह सब कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं और मजबूत नेतृत्व के निरंतर प्रयासों से ही संभव हो है।

हिमाचल प्रदेश का विशेष उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस न होती तो आज का हिमाचल इस स्वरूप में अस्तित्व में नहीं होता। राज्य के गठन, विकास और पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने में कांग्रेस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।

उन्होंने कहा कि आधुनिक हिमाचल के निर्माण में कांग्रेस का योगदान निरंतर और निर्णायक रहा है।

इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करें और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। आज के प्रशिक्षण शिविर में एआईसीसी एससी सेल के चेयरपर्सन राजेंद्र गौतम भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0