कुलगाम में सुरक्षा बलों ने एक आंतकवादी को हथियारों और गोला-बारूद के साथ किया गिरफ्तार
सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में एक आंतकवादी को गिरफ्तार किया है,

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल
सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में एक आंतकवादी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास हथियारों और गोला-बारूद की भारी मात्रा थी। यह गिरफ्तारी एक वरिष्ठ खुफिया जानकारी के आधार पर की गई। गिरफ्तार किए गए संदिग्ध से चार मैगजीन, 120 राउंड के साथ एक राइफल, दो हैंड ग्रेनेड और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई। हालांकि, सुरक्षा बलों ने संदिग्ध की पहचान का खुलासा नहीं किया।
What's Your Reaction?






